अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपको सफलता पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। आपकी कला एवं संगीत में विशेष रूचि रहेगी। खाली समय में दोस्तों के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे। विरोधियों में आपका भय बना रहेगा। शुभ अंक – 19
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
उतावलापन से कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि होगी। आज आपकी तरफ नए मित्र दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। माता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगा। शुभ अंक – 1
शुभ रंग - सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज अपने परिवार, भाई- बहन के साथ सुखद समय बितेगा। विद्यार्थियों के लिए, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। जरूरत है वाणी पर नियंत्रण की। शुभ अंक – 6
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। प्यार में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। आप अपनी मीठी बातों द्वारा स्थिति को संभाल लेंगें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि आप अपने कार्य में फोकस रहेंगे। शुभ अंक – 4
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
घर की सजावट में आज ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है। जमीन, घर आदि से सम्बन्धित आय स्रोत कम हो सकते हैं। यदि विवाह योग्य हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाईट ग्रीन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप अपने अतीत के बारे में सोचेंगे, हालांकि इससे आपको कोई फायदा तो नहीं होगा, लेकिन यादें ताजा हो जाएंगी। नए प्रेम संबंध बनेंगें। सन्तान से खुशी की खबर मिल सकती है। शुभ अंक – 14
शुभ रंग – गुलाबी
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन प्रगति के लिए अनुकूल हैं। आज शेयर मार्केट में धन न लगायें। राजनीतिक कार्यों में प्रयासों में सफलता मिल सकती है। शुभ अंक – 4
शुभ रंग – कसैला हरा