फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 05 मार्च: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 05 Mar 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज का दिन किसी नए कार्य की शुरूआत के लिए उत्तम नहीं है। आपके निवास या नौकरी में परिवर्तन के योग नजर आ रहे हैं। आज परिवार की तरफ भी आपको ध्यान देना चाहिए।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - लाल



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2 
आज आपको कुछ आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत में समस्याएं आ सकती हैं। मन कहीं शॉपिंग करने का कर सकता है। खर्चा ध्यान से करें।
शुभ अंक - 35
शुभ रंग -  कत्थई

4 of 10
number
अंक - 3
आज दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। मन प्रेम को लेकर चंचलता रहने वाली है। आज के दिन आप नौकरी में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
आज पुराने मित्रों के साथ आप खूब एन्जॉय करेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी को स्थान ना दें। आज आपका व्यक्तित्व किसी को आकर्षित कर सकता है। नवयुवकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
आज अनावश्यक क्रोध न करें। साथ ही साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखनें की आवश्कता है। आज के दिन जहां तक संभव हो आप अपना धैर्य और संयम बनाए रखें।
शुभ अंक -15
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक -6
आज प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ संबंध होंगे। जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ है। आप तनाव से उबर कर बाहर आ सकते है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का गुलाबी

8 of 10
number
अंक -7
आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ अचानक घटनाएं घटित हो सकती हैं। किसी निकट व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांति से काम लें।
शुभ अंक -11
शुभ रंग- हल्का लाल

9 of 10
number
अंक- 8
वैवाहिक जीवन में भी सुकून रहेगा। ध्यान रहे ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके जीवनसाथी या प्रियतम को दु:ख पहुंचे। खुशियों के पल आएंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आज के दिन संभलकर कोई फैसला लें। परिवार के साथ सांस्कृतिक उत्सवों या फिल्म आदि देखने जा सकते हैं। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें साझा न करें।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - गहरा नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें