अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नेतृत्व की क्षमता आपके करियर में लाभ दिला सकती है। रिश्तों में थोड़ी गर्मजोशी बनी रहेगी। किसी अपने के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आपकी भावनाएं आज थोड़ी गहराई लिए हुए होंगी। आप किसी से अपने दिल की बात साझा करना चाहेंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और पुराने कामों में प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में सुकून मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, बस नींद पूरी लें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आपकी रचनात्मकता और विचारशीलता आज आपके काम में निखर कर सामने आएगी। कोई नई योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में हल्की-फुल्की बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा और उत्साह बना रहेगा। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन स्थिरता और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का है। आप हर कार्य में व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएंगे। रिश्तों में गंभीरता बनी रहेगी, लेकिन ईमानदारी आपका मजबूत पक्ष रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सजगता जरूरी है। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसी व्यस्तता में आपको कुछ नया सीखने और जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। व्यापार या नौकरी में यात्रा के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें और भोजन समय पर लें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
परिवार और रिश्तों में सौहार्द बना रहेगा। आपका आकर्षण और व्यवहार लोगों को आपकी ओर खींचेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और किसी पुराने दोस्त से खास बातचीत हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत दिख रहा है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप थोड़े अंतर्मुखी रह सकते हैं। अपने विचारों में खोए रहेंगे, लेकिन यही गहराई आपको रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ाएगी। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है, बातचीत से हल निकल सकता है। ध्यान-योग लाभकारी रहेगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा। आज आपकी लगन और धैर्य आपको सफलता दिला सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9
मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा। आज आपकी लगन और धैर्य आपको सफलता दिला सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। धन लाभ की संभावना है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।