फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 05 July : मूलांक 4 वालों को खुद को थोड़ा समय देने की ज़रूरत है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sat, 05 Jul 2025 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
05 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 5 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आप जो भी करेंगे, उसमें आपका आत्मविश्वास साफ झलकेगा। लोग आपकी बात सुनेंगे, मानेंगे और आपसे सलाह भी लेंगे। अगर किसी काम की शुरुआत करनी है, तो आज उत्तम समय है। लव लाइफ में थोड़ा नरमी लाएं। घमंड से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक: 11 
शुभ रंग: केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज दिल बहुत कुछ कहना चाहेगा, लेकिन शब्द नहीं मिलेंगे। रिश्तों में भावुकता बढ़ेगी। यह समय अपने भीतर झाँकने का है। काम में थोड़ी धीमी गति रहेगी, लेकिन शांति से सोचेंगे तो समाधान मिलेगा। सिंगल लोग किसी पुराने व्यक्ति की याद में खो सकते हैं।
शुभ अंक: 7 
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपके अंदर आज गज़ब की प्रेरणा रहेगी। धार्मिक या आत्मिक विषयों की ओर रुझान रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा। लव लाइफ में आप किसी बात को लेकर गंभीर निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 33  
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आपके आस-पास की चीज़ें उम्मीद के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन परेशान न हों। आज थोड़ा समय खुद को दें। छोटी यात्राएं सफल होंगी। प्रेम संबंधों में स्पष्टता लाएं, वरना ग़लतफहमियां हो सकती हैं। घर के बड़े बुज़ुर्गों से बातचीत में सुकून मिलेगा।
शुभ अंक: 14  
शुभ रंग: ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप पूरे दिन एक्टिव और सोशल रहेंगे। लोगों से मिलना-जुलना, बातचीत, कॉल, मैसेज – सबकुछ आपके फेवर में होगा। कोई नई जानकारी या संपर्क फायदेमंद रहेगा। पार्टनर से हल्की बहस हो सकती है, लेकिन आप संभाल लेंगे।
शुभ अंक: 25 
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज का दिन सौंदर्य, प्रेम और रिश्तों से जुड़ा रहेगा। किसी प्रिय से मुलाकात या भावनात्मक कनेक्शन गहरा हो सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन खास रहेगा। क्रिएटिव फील्ड में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक: 16 
शुभ रंग: गुलाबी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आपका मन आज गहराई से सोचने में लगेगा। यह समय ध्यान, मेडिटेशन या रिसर्च के लिए बहुत अच्छा है। अकेले रहकर सोचने से कई जवाब मिलेंगे। लव लाइफ थोड़ी शांत रहेगी, लेकिन भीतर का जुड़ाव बना रहेगा। कोई सपना संकेत दे सकता है।
शुभ अंक: 2 
शुभ रंग: सिल्वर

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन थोड़ी देर से। धैर्य बनाए रखें। कामकाज में स्थिरता आएगी, और लंबे समय के लक्ष्यों में प्रगति दिखेगी। यदि आप कोई कानूनी या सरकारी काम कर रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में व्यवहारिक बनें।
शुभ अंक: 18 
शुभ रंग: नेवी ब्लू
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। जो काम रुका था, वह आज पूरा हो सकता है। निर्णय लेने में तेजी रहेगी, लेकिन जल्दबाज़ी से बचें। प्रेम संबंधों में थोड़ा झुकना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करना आपको आत्मिक खुशी देगा।
शुभ अंक: 29 
शुभ रंग: लाल




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें