Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
सामाजिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है । घर के लिए कंप्यूटर या कोई वस्तु खरीदेंगे।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
निवेश करने के लिए शुभ समय है । मन अशांत या किसी प्रकर के डर से ग्रसित रहेगा। कला के प्रति रुझान बरेगा। किसी भी प्रकार के परेशानी को समाप्त करने के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - बैगनी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
किसी वरिष्ठ सदस्य से कहा सुनी हो सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके परिणामों के बारे में सोच लें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - मैरून
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
जोखिम भरे कार्यों से बचें। चोट लग सकती है। धन और प्रेम के मामलो में जायदा आज़ादी न लें। नौकरी में अड़चने आ सकती हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
पुराने प्रेम संबंध प्रबल होंगे। नए संबंध भी बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मन मुटाव हो सकता है। सोच समझ कर कार्य करें। गलती करने पर नुकसान उठाना पड़ेगा।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग- वॉइलेट
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज मन खुश रहेगा। संगीत प्रेमियों के लिए दिन उत्तम है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए विवाह का योग बन रहा है। प्रेम विवाह भी संभव है।
शुभ अंक - 9
सुबह रंग - लाल
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
दिन की शुरुवात शुभता लिए होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। खर्चा कम करें। क्रोध पर काबू रखें।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - जमुनी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। बहुत दिनों से चली आ रही क़ानूनी अड़चनों पर संदेह हो सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान दें। आग से बचाव करें।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - बैंगनी
अंक 9
मकान एवं जमीन सम्बंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। परिवारिक समस्या बढ़ेगी। शत्रु आपके लिए षडयंत्र रच सकते हैं। कर्ज में वृद्धि होगी, अत: सोच समझकर खर्च करें।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग - खाकी