फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 05 February 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 05 Feb 2023 07:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
5 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Prediction 2023: 15 फरवरी से शुक्र-गुरु की मीन राशि में युति, देश दुनिया पर क्या होगा इसका प्रभाव ?
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आप अवकाश और मनोरंजन के लिए, ऐश करने के मूड में हैं। जीवन का पूरा आनंद लें लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें। रोमांस के लिए समय निकालें, क्योंकि रिश्तों के लिए अधिक समय और ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
घरेलू जिंदगी में कुछ समस्या आ सकती है किंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आप आराम, सुरक्षा और स्नेह की इच्छा रखते हैं। अपने प्रियजनों को समझे और अपने अनुभवों को शेयर करें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आपका दिमाग केवल घर पर केंद्रित है। माता पिता को आपकी सहायता की ज़रूरत होगी। घरेलू मामलों को व्यवस्थित करने के लिए समय निकालें। एक ही समय में कई सारी जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों में असहज़ महसूस करेंगे। मना करना सीखें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आप स्वयं को अधिक भावुक पाएंगे। जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। अधिक बोलने से बचें और अपने काम से काम रखें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज आप प्रतिबंधों या जटिलताओं से घिरा हुआ महसूस करेंगे। भीड़ में अकेलापन महसूस होना छोटी बात नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और कुछ पसंद न हो तो ना कहना सीखें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहाँ तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे।  अपनी चिंताओं के बारे में दूसरों को बताएं और उनके विचारों को सुनें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
यात्रा के दौरान होने वाली जटिलताओं से आप घबरा सकते हैं। स्थिति को बेहतर बनाएं और मित्रों व परिवार के साथ भोजन, शो या संगीत के कार्यक्रम का आनंद लें। किसी करीबी की स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। जिन नयी दिशाओं को आपने अब पाया है वो आपके लिए सुखद और हैरान करने वाली है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज महत्वपूर्ण लोगों को भी वक्त दें। आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है। आज आप अकेला महसूस कर सकते है। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें