फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 04 November: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 04 Nov 2022 12:58 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish 04 November - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Dev Uthani Ekadashi 2022: कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, मुहूर्त, पारण समय और महत्व
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
वाणी में नम्रता आपके मुश्किल को आसान बना सकती है। आज बॉस और पत्नी आपसे खुश रहेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। इंटरव्यू की काल आ सकती है। पूरी तैयारी के साथ जाएं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – हल्का गुलाबी 

 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। घर की साज-सज्जा का सामान खरीद भी सकते हैं। घूमने, मूवी और सोशल मीडिया पर अधिक समय बीतेगा।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - लाल

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
भविष्य के लिए निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए उपयुक्त है। ज्वेलरी शॉपिंग का कार्यक्रम बन सकता है। विवाह का योग बनता नजर आ रहा है।  धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा 

 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज अध्ययन के कार्यों में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ जातकों को अपनी हरकतों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत आदत उजागर हो सकती है। व्यर्थ की वस्तु की शॉपिंग में धन व्यय हो सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज के दिन व्यापार में पार्टनरशिप से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको आत्मविश्वास की जरूरत है। बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएंगी, लेकिन आपकी हिम्मत के कारण सभी प्रकार की परेशानियों से निकल जाएगें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
उतावलापन में कोई भी निर्णय न लें हानि होने की सम्भावना है। आज के दिन नए रिश्ते बन सकते हैं। माता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। साज सज्जा, ब्यूटी पार्लर में खर्च होना तय है। घर का सामान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हरा

 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज के दिन सही निवेश आपको लाभ दिला सकता है। राजनीति में शौक है या कार्यरत हैं, तो सही प्लानिंग आपकी आय में वृद्धि ला सकती है। बच्चों के एडमिशन के लिए चिंतित न हो। संतान सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - नीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
अनैतिक प्रेम संबंध आज आपकी छवि को खराब कर सकते हैं। कन्फ्यूजन के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति के चले आ रहे कोर्ट-कचहरी के केस सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - नारंगी 

 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें