फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 04 June: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 04 Jun 2023 02:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
4 june ka ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। ज्यादा आत्मविश्वास से बचें। प्रेम में निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। व्यापारिक यात्रा में फायदा हो सकता है। कोई नई डील बन सकती है। लव लाइफ आज जोश से भरी रहेगी।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
विवाहित जीवन प्रेम से भरा रहेगा। जमीन प्रॉपर्टी से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया कोई व्यक्ति या नया बॉस आपकी दिनचर्या बदल सकता है। प्रेमी से मुलाकात मन को हल्का करेगी। दिन की सही फयदा उठने की लिए सही प्लानिंग करें। 
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा और आप अपनी संतान के प्रति अधिक संजीदा रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ब्राउन
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे और कुछ व्यर्थ की बातें आपका धन खर्च करायेंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बोझ पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए आप अपना अधिकांश समय घर से बाहर बिताने का प्रयास करेंगे। संतान तेजस्वी होगी और अपने काम के प्रति समर्पित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग –केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। मानसिक रूप से आप तंदुरुस्त और स्थिर रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी का पूरा साथ आपके साथ होगा और वे आपकी आमदनी बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। संतान को स्वास्थ्य कष्ट होना संभावित है और शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, अधिक मेहनत करना आवश्यक होगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जहां एक ओर अपनी वाणी से आप लोगों को प्रभावित करके काम निकलवाने में सफल रहेंगे, वहीं यही वाणी कुछ जगह आपके शत्रु भी उत्पन्न कर देगी, इसलिए सोच समझकर बोलें। परिवार में खटपट रहेगी और माता का स्वास्थ्य भी पीड़ित रहेगा। घरेलू खर्च भी आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डालेगा। संतान के लिए समय अच्छा है और जीवन साथी भी आपके सुख का कारण बनेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – बैंगनी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
जीवन में कभी कभी कुछ चीजों को छोड़ना बेहतर होता है, यह आप जितना जल्दी सीखेंगे, आपके काम आएगा। मानसिक तनाव और गुस्सा आपके लिए घातक हो सकता है, इससे दूर रहने का प्रयास करें। आपके भाई-बहनों को आप की आवश्यकता होगी, अतः उनकी सहायता करें। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। संतान आनंदित रहेगी, जिससे आपको भी सुकून मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे और जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव हैं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग– गुलाबी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों को गति देनी होगी, तभी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य का त्याग करना बेहतर रहेगा। परिवार और कुटुंब में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में शांत रहना बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन की बात करें तो आप अपने प्रियतम को अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं और परिवार में घुल मिलकर वह सबका मन जीत लेंगे। असंतुलित खान-पान से स्वास्थ्य कष्ट संभावित हैं।
शुभ अंक -42
शुभ रंग– हल्का नीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है और इसलिए जो मौके आपके हाथ में आएं, उन्हें भुनाने का प्रयास करना चाहिए। आप लोगों को सलाह देंगे, जो उनके काम आएगी और उससे आपका मान बढ़ेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी। परिवार का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। संतान भी ठीक रहेगी और आपकी संतान यदि पढ़ने योग्य है तो उनको कोई अच्छा मौका मिल सकता है।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें