फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 04 अप्रैल 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 04 Apr 2021 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। व्यापारिक कार्य में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होंगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला

4 of 10
number
अंक - 3
सरकारी मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। आज आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
फैसला लेने से पहले जरूरतों को समझने की कोशिश जरूर करें। अतिरिक्त आय के लिए सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन अच्छा है। जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज की सकारात्मक सोच जीवन में प्रगति लाएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे।  
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। आप प्रसन्न और सुकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
number - फोटो : number
अंक - 7
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आज आप अपनी चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

9 of 10
number - फोटो : number
अंक - 8
यात्रा सुखदायी रहेगी। मिश्रित फलकारी दिन रहेगा। साझेदारी में काम करने के नतीजे फलदायक होंगे। दिन को सुंदर और खुशनुमा बनाने के लिए पिकनिक पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 9  
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
विवाद व व्यर्थ की कहासुनी से बचें। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप उनके स्वागत-सत्कार में व्यस्त रहेंगे। आजीविका के बेहतर अवसर सुलभ होंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने सभी कार्य निपटा लेंगे।
शुभ अंक- 2  
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें