Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के प्रेम-संबंधो में मिठास आएगी। आज का दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। आज पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दूसरों से सम्पर्क कायम रखने के लिये नेटवर्किंग का सहारा लें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अपने नजदीकी लोगों से मधुर सम्बन्ध रखेंगे। कला, विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े व्यक्तियों को सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार में संतान के द्वारा खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। कठिन से कठिन निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
कार्य को सुचारू रूप से व्यवस्थित करें। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापारिक कार्य का विस्तार करने के लिये अच्छा दिन है। शुभ अंक - 22
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
प्रेमी के साथ रोमांस का भरपूर आनंद उठाएंगे। दिन भर उत्साह बना रहेगा। यात्रा हो सकती है और खर्च भी बढेंगे। संतान की तरफ से परेशानी आ सकती है। नए कार्यों को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ्य संबंधी हो सकते हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आप अपने प्रिय को उपहार दे सकते हैं। विद्यार्थियों को मेहनत करने की आवश्यकता है। पड़ोसी से सम्बन्ध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। संभलकर चलना होगा। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी। परिवार में संबंधों को मजबूत करने में समय लगाएंगे। सामाजिक जन सम्पर्क कायम रखेंगे। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज अधिकारी और सहयोगी आपसे संतुष्ट रहेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का चेकअप समय-समय पर करवाते रहें। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। कहीं से आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक- 24
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
कारोबार में विस्तार की आप योजना आप बना सकते हैं। धन संबंधी लेनदेन के मामलों में पूरी सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आप निजी सम्बन्धों में किसी पर भरोसा और विश्वास न करें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
नई नौकरी का आवेदन दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आज के दिन आप व्यापार में कठिन फैसले लेंगे जिनका परिणाम आगे चलकर अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- हरा
अंक 9
वित्तीय मामलों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम के लिए बेहतर दिन है। घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला