फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 03 November : शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 03 Nov 2023 12:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। सुख-समृद्धि में इजाफा होगा।  यह समय आपके लिए समृद्धि से भरे हुए हैं। आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आमदनी के अनुसार ही खर्च करें ऐसा करने से अपनी बहुत बड़ी समस्या को हल कर सकते है।  जोखिम भरे कामों से आज दूर ही रहें। जुआ और सट्टा भी आपके लिए परेशानी ही लेकर आएंगे।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए कामयाबी से भरा रहने वाला साबित होगा। आपका काम संतुलित है वहीं व्यक्तिगत जीवन जटिल हो सकता है। जो रिश्ते तनाव पैदा कर रहे हैं उन्हें समाप्त करना ही बेहतर है।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। आप बैचैन हो सकते है किन्तु इसे हावी न होने दें। एक स्थिर मन आपको सफलता के शिखर पर पहुंचने में मदद करेगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज के दिन आपका मन आध्यात्म में लगा रहेगा। आप आध्यात्मिक दिशा की तरफ खींचे चले जा रहे हैं इसलिए अपने उत्तरों के लिए सलाहकारों या शिक्षकों के साथ सोच समझ कर बातचीत करें। 
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
परिवार का साथ आपको भरपूर मिलेगा। किसी विषय पर आपको बड़े और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ नया करना को मिल सकता है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
अप्रत्याशित धन का कोई स्त्रोत आपको ऋण के मुद्दों को हल करने में मदद करेगा। किसी खास व्यक्ति से मेल-मुलाकात हो सकती है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको बहुत ही सतर्क रहना पड़ सकता है। आपको अपने मन को काबू में करना होगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। समझदारी से आपको भविष्य में धोखाधड़ी या ठगी से बचने में मदद मिलेगी। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपको किसी दूसरे के मुद्दे में बेवजह नहीं पड़ना है। जो लोग कोई बिजनेस में कार्यरत है उनके लिए मुनाफा का सौदा हो सकता है। आज आपको तनाव से बचना होगा।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें