फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal: मूलांक 4 वालों के सामने आ सकती है परेशानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sat, 03 May 2025 06:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : freepik
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आत्मविश्वास और सफलता से भरपूर है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें बेहतर परिणाम मिलेंगे। यदि किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। आपके विचारों को लोग गंभीरता से लेंगे। प्रेम जीवन में भी सकारात्मकता बढ़ेगी।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप भावनाओं से अधिक प्रभावित रह सकते हैं। निर्णय लेते समय थोड़ा संयम रखें, वरना नुकसान हो सकता है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव तो होगा, लेकिन भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें। कला, लेखन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज का दिन भाग्यशाली है। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी, और आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। वित्तीय मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम में ईमानदारी और साफ बातचीत आपको रिश्तों में मजबूती देगी।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज का दिन थोड़ा असंतुलन वाला हो सकता है। कुछ अनजानी रुकावटें आ सकती हैं। काम में मन नहीं लगेगा या लोग आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। धैर्य रखें। जीवनसाथी या प्रेमी से सलाह लेने पर लाभ होगा। निवेश से फिलहाल बचें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज का दिन भागदौड़ वाला लेकिन फलदायक है। छोटी यात्राएं लाभ दे सकती हैं। नौकरी या व्यापार में बदलाव की सोच सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए शुभ हो सकती है। प्रेम जीवन में बातचीत के दौरान थोड़ी सावधानी रखें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आप सौंदर्य, प्रेम और विलासिता की ओर आकर्षित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अच्छा दिन है। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं तो आपकी कला की सराहना होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आत्मचिंतन और शांति का दिन है। आज आप भीड़ से दूर रहना चाहेंगे और मानसिक रूप से स्थिरता की तलाश करेंगे। किसी गहरे विषय पर अध्ययन या अध्यात्म में मन लगेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस होगा। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आप मेहनत करेंगे और उसका फल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें निभा पाएंगे। पुराने अटके हुए कार्य अब गति पकड़ेंगे। कुछ कानूनी या सरकारी मामलों में लाभ मिल सकता है। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। यदि किसी विवाद में उलझे हैं, तो आप मजबूती से अपनी बात रखेंगे। लीडरशिप क्षमता सामने आएगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी गर्मजोशी रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि वाणी पर संयम बनाए रखें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें