फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 03 Jul 2024 08:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
03 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपके जीवन में उतार चढ़ाव की संभावना है जहाँ आपको अपनी कला, गायन व फैशन से प्रसिद्धि मिलेगी वहीँ कोई संकट आपको बैचैन कर सकता है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
सहयोगियों या पड़ोसियों की समस्याएं भी आपका वक्त ले सकती हैं। खुद पर विश्वास रखें और मन की शांति तलाश करें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आप लोगों से मिल कर संतुष्टि महसूस करेंगे। अब आप वित्तीय मामलों की तुलना में अन्य सांसारिक मामलों में अधिक रुचि रखेंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपने प्रेमी का ख्याल रखें और अपने दिन को खास बनाएं। प्रेरणा से आपका काम शुरू होता है और यह वह आदत है जो आपको ऊर्जावान बनाये रखती है।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
उन लोगों के लिए यह समय अच्छा है जो शांति चाहते हैं। अभी अपने करियर और अपनी मां या मां की तरह किसी स्त्री का खास ख्याल रखें। कृषि, मिटटी या पानी से जुड़े कार्य आपको संतुष्टि और धन दोनों देंगे। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
घर की मरम्मत और नवीकरण या अन्य घरेलू मामले आपको व्यस्त रखेंगे। आज आपकी प्रतिबद्धतायें आपको व्यस्त रखेंगी, ऐसे में खुद के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अपने खाली समय का सदुपयोग करें और अपने शौक को पूरा करें। आपका कोई अच्छा दोस्त या रिश्तेदार जीवन के हर चरण में आपकी सहायता करेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
अभी आप सफल महसूस कर रहे हैं किंतु उदार न बनें। घर के प्रोजेक्ट या बुरे दिनों के लिए धन बचाएं। दोस्तों और भाई बहनों के साथ कैंपिंग या घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
नेटवर्किंग की संभावनाओं का ध्यान रखें क्योंकि कोई रोचक रिश्ते आपके जीवन में प्रवेश करने वाले हैं। फालतू खर्च करने के स्थान पर अपना उधर चुकाएं और अपना ध्यान वित्तीय स्वतंत्रता पर केंद्रित करें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें