फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

03 December Ka Ank Jyotish: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 03 Dec 2023 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
3 दिसंबर का अंक ज्योतिष
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 1 
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला होगा। धन लाभ के कुछ मौके आपको मिलेंगे जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। व्यस्त समय में से कुछ समय निकाले आराम करें और सपने देखें। कोई नुकसान आपको दर्द दे सकता है। दुख दूर करने के लिए बुरी आदतों से बचें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2 
दिन का ज्यादा समय आप अपने साथी संग व्यतीत करेंगे। इसके अलावा आज आप घर पर ज्यादा समय देंगे जिसमें आपको ध्यान करने की जगह, भगवान की स्तुति करें या प्रियजनों के साथ समय बिताएं। अपनी देखभाल से समय कभी व्यर्थ नहीं होता। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 3 
आज आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ मिलेगा जिस कारण से आपके सारे काम पूरे होंगे। अपनी लगन और दृढ़ता के कारण आप कोई भी काम कर सकते हैं। जो चीज़ें आपको शीर्ष पर ले जाएंगी, आप उन चीजों को सीखने से नहीं रुकेंगे।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4 
आपके धन कुछ ज्यादा ही खर्च हो सकते हैं ऐसे में आपको संभलकर चलना होगा। रिश्ते इस समय फलफूल रहे हैं और लोग आपके आसपास रहने में दिलचस्पी ले रहे हैं।
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5 
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। वहीं कई लोग आपकी मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाएंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग-सफेद 

 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6 
दिन मिलाजुला साबित होगा। किसी को आज धन उधार देने से बचें। परिवार के सदस्यों के बीच बैठने और तालमेल करके ही किसी खास मुद्दे पर निर्णय करें। नया कौशल सीखना आपको प्रतिस्पर्धा से बाहर निकालने में मदद करेंगे। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग-  नारंगी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7 
आज आप उदासीन महसूस करेंगे किंतु यह उदासीनता आपके मार्ग में आने वाली हर समस्या को दूर करने में मदद करेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें । एक रिश्तेदार, शायद चाचा आपकी सहायता कर सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-  हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8 
आज आपको घर से दूर कहीं की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन मुनाफे से भरा रहने वाला होगा। किसी नए मौकों का मजा लें किन्तु समझदारी से निवेश करें। सोच समझकर काम करें और अपने विवेक को नजरअंदाज न करें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
आज आपको किसी भी काम को करने में सतर्कता बरतनी होगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 

शुभ अंक- 03 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें