फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

02 July Ka Ank Jyotish: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 02 Jul 2023 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
02 July Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1
दादा दादी या बुजुर्गों को आपकी देखभाल की ज़रूरत होगी। आराम करें और विलासिता से बचें। यह समय आत्मनिरीक्षण का है। नए विचार और आविष्कार जीवन में उत्साह ले कर आएंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2
आप अभी हुए वित्तीय लाभों का उत्सव मनाने के लिए तैयार हैं। आपका करिश्मा नए रिश्तों के लिए मार्ग बना रहा है। मित्र और भाई बहन आपके साथ जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3
अपने आप में दृढ़ विश्वास रखें और जल्दी ही आप सभी बाधाओं को दूर पाएंगे। लोग अपने वादों को पूरा नहीं कर करते इसलिए लोगों पर विश्वास न करें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4
आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। आपके सहकर्मी और सुपरवाइज़र आपके प्रयासों के लिए सराहना कर रहे हैं। इन पलों की आभा का मज़ा लें क्योंकि आपने इन्हे खुद कमाया है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 5
बिना किसी शर्त प्रेम करना और प्रेम पाना ही इस दुनिया में सबसे बड़ी वास्तविकता है। आपको आज आपका रोमेंटिक साथी मिल सकता है। किसी भी तरह का मेलजोल आनंद प्रदान करेगा। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 6
यह पल आपके लिए बेहद शुभ हैं। आपको कोई नया प्रशिक्षण या कक्षा शुरू करने या किसी यात्रा का भी मौका मिल सकता है। आपके जीवन में एक सलाहकार, शायद आपके पिता या पिता के जैसा कोई व्यक्ति आपको जीवन में सही मार्ग दिखाने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 7
आपके सितारे बता रहे हैं कि आपने बहुत मेहनत कर ली है इसलिए अब कुछ देर आराम करने का वक्त आ चुका है। अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 8
हाल ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 9
अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें। बदलाव ज़रूरी है इसलिए इसके लिए तैयार रहें। अगर आप पार्टनर खोज रहे हैं तो आपकी तलाश आज खत्म होगी।
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें