फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 02 October 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
02 October Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपको घरेलू मामलों पर चर्चा करने के लिए शायद कुछ मीटिंग्स की जरूरत हो सकती है। आप अभी पारिवारिक मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं क्योंकि यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
किसी बड़े स्तर की योजना पर निर्णय ले सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। आज आपको अपनी सच्चाई और यक़ीन का फायदा मिलेगा। आपके सितारे आपके पक्ष में है इसलिए मनोवेग से बचें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आपको किसी नौकरी प्रशिक्षण या कार्य के दायित्व का मौका मिल सकता है। अगर स्वास्थ्य या उधार आपको परेशान कर रहे हैं तो फोन, ईमेल, टेक्स्ट या व्यक्तिगत रूप से करीबी लोगों के साथ बातचीत करें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
परिवार की सलाह पर ध्यान दें। इन कठिनाइयों के बाद आपको नए अवसर मिलेंगे। वातावरण बहुत खुशनुमा है। आज आप सही दिशा पा सकते है जिससे आप सही कदम उठाएंगे और विजय की तरफ दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
परिवार खासतौर पर बच्चों के साथ खाली समय का मज़ा लें। अगर आप जुए या सट्टेबाज़ी से बचेंगे तो अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर सकते हैं। दिमाग में जो है उसे दूसरों से शेयर करें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अचानक आया बदलाव आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। आप अभी बातचीत नहीं करना चाहते बल्कि अकेला रहना चाहते हैं। ध्यान करने के लिए समय निकालें और अपने सपनों को लिखें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
बुजुर्गों से मिलें और उनके नजरिये से जीवन की देखें। हानिकारक आदतों से हर हाल में बचें। इस जीवन का आनंद धीरे धीरे लें ताकि आपसे कोई बड़ा अवसर न छूट जाये। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आप अभी अमीर महसूस कर रहे हैं और धन को अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं। अच्छी कंपनी का मज़ा लें। दूसरे लोग भी आपके करिश्मे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है और आज आप जो चाहेंगे, बिना अधिक परिश्रम के आपको मिलेगा। मित्रों और परिवार से संबंधित भावनाएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती हैं। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें