फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 02 march 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 01 Mar 2022 06:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आध्यात्मिकता और रहस्य अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने सपनों और दृष्टिकोणों पर भरोसा रखें। कोई निजी हानि आपको दुखी करेगी। जो आप सोचते हैं, उसे आगे बढ़ाने के लिए समय लें। आगे बढ़ने के लिए उन चिंताओं के बारे में बात करें जो आपका रास्ता रोक रही हैं। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-नारंगी  
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज अपने सपनों के बारे में जानने में मदद मिलेगी। अपने जीवन में दोस्ती के रंगों को अनुभव करें और इस क्षण का मज़ा लें। नए दोस्तों को बना कर नए विचारों के आदान-प्रदान में अपनी ऊर्जा को खर्च करें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- जामुनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
व्यापारिक सौदे अभी भी आपके लिए प्राथमिक और महत्वपूर्ण हैं। अपने फैसलों को अपने पति/पत्नी या दूसरे खास व्यक्ति के विचारों को जानने के बाद ही लें। बैठकों व लेनदेन में ढीले सिरों को बांधें और घर में हुए मतभेदों को सुलझाने की दिशा में काम करें।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
जिंदगी में आये उतार-चढ़ाव आपको यह बताएंगे कि लोगों के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं। अगर आप असहाय महसूस कर रहे है तो अपने प्रियजनों की सहायता लें। दूसरों लोगों पर हावी न हों बल्कि उनकी बातों को सुनना भी सीखें। 
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
काम पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और आपको पुरस्कृत किया जाएगा। किसी ऋण या आर्थिक चिंता को कम करने के लिए वेतन बढ़ सकता है या बोनस मिल सकता है। उनके साथ रहें जो आप पर निर्भर हैं। 
शुभ अंक- 31 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
दिन का आरम्भ सकारात्मकता से होगा। आज का दिन गतिशील  है जिसमे आप ऊर्जा का सही प्रयोग करेंगे। अचानक कोई समस्या आ सकती है किंतु आप उसका सामना अच्छे से करेंगे। 
शुभ अंक- 37 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
उन परिस्थितियों के लिए खुद को दोष न दें जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता इसके बजाय खुद का सोचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान सावधान रहें। 
शुभ अंक- 51 
शुभ रंग- गुलाबी 

 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपमें से कुछ लोग दबाव और उम्मीदों के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। इसके लिए दूसरों की मदद लें। आराम करें, तनाव से बचें। 
शुभ अंक- 57 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
घर पर अभी आपके ध्यान की ज़रूरत है। आप धन को लेकर तंगी महसूस कर सकते हैं। अपने सभी निर्णयों का पूरी तरफ से रिसर्च करें, संचार अभी महत्वपूर्ण है। सावधानी से बोलें और सुनें। पारिवारिक मामलों को व्यवस्थित रखें और बाकी का जीवन शांतिपूर्ण बीतेगा।
शुभ अंक- 59 
शुभ रंग-  हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें