फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 01 मई 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 01 May 2021 07:25 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी। व्यवसाय या करियर में आ रही समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। हालांकि निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
मन में सकारात्मक विचारों से लबरेज रहें। खर्च पर अंकुश लगाएं। बढ़िया समय है। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझने बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
आज आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। धन बचत करने में कामयाब होंगे। लेकिन आपकी सेहत कुछ कमजोर नजर आएगी, ध्यान रखें।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4 
काम को लेकर चिंता रहेगी परंतु जल्दी ही परिस्थितियों में सुधार होगा। सरकारी काम काज रुकावट आ सकती है। पैसों की लेनदेन हो सकती है।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
भौतिक आवश्यकताओं की खरीददारी को लेकर जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। आज घर परिवार के लोगों के साथ समय बीतेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - ब्राउन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
आज व्यापार में कम मुनाफा होगा। परिजनों की सेहत को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। किसी मित्र से बातचीत करके मन को अच्छा लगेगा।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - वाईलेट

8 of 10
number
अंक - 7
वर्तमान परिस्थिति को लेकर मन में घबराहट महसूस कर सकते हैं। परंतु दवाओं के प्रति लापरवाही न बरतें। नौकरी-पेशा लोगों को थोड़ी समस्या रहेगी लेकिन शीघ्र ही इसका निदान हो जाएगा। 
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - ग्रीन

9 of 10
number
अंक - 8
मन में सकारात्मक विचारों को जगह दें। कामकाज के लिए दिन अच्छा बीतेगा। कम समय में अधिक मुनाफा हो सकता है। प्रेम-सम्बन्ध में निकटता आएगी। 
शुभ अंक - 22 
शुभ रंग - लाईट ब्लू
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9 
आपको अपने प्रियजन से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण मन दुखी रहेगा। कामकाज में पूरी तरह से परिजनों का सहयोग मिलेगा।  
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें