फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 01 March 2023: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 01 Mar 2023 10:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
1 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Shani Uday : 6 मार्च को उदय होंगे शनि,  इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
हाल ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज अधिक सुने और सोचें किंतु कम बोले। नए सम्बन्ध बनाते हुए ध्यान रखें। अतीत की कुछ बातें परेशान कर सकती है। पूरा दिन मशगूल रहने की संभावना है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आप सामाजिक मूड में हैं और हालिया सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कगार पर हैं जो शायद विवाह से जुड़ा हो सकता है। अनुबंध और बिक्री के कार्यों की समीक्षा करें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
व्यय कम करें और बुरे दिन के लिए कुछ धन बचाएं। आज भौतिक सुख आपको लुभाएंगे। आपके भीतर आमदनी से अधिक खर्चा करने की प्रवृति विकसित हो सकती है। आपके द्वारा लिए गए विचारशील निर्णय पूरे महीने मददगार रहेंगे। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
किसी रिश्ते के ख़त्म होने से आप अकेला और उदासीन महसूस कर सकते हैं। परिवार और पालतू जानवरों की कंपनी में आराम करें। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और दुश्मनों की बातों को नजरअंदाज करें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके नेतृत्व कौशल सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं और आपको पुरस्कार प्रदान करेंगे। आपके लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक होगा। मनोदशा के बदलते रहने की बजह से कोई भी गंभीर फैसला लेने से बचें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज आपकी भावनाएं बेहद प्रभावी रहेंगी। उत्साह और अवसाद को मन में न आने दें। अपने रोजाना कामों से ऊब सकते है इसलिए विश्राम के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अपना व अपने प्रियजनों का ध्यान रखें और गाड़ी चलाते हुए सावधान रहें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
घरेलू मामले अभी आपसे धन और मन की शांति की मांग कर सकते हैं। जो सही नहीं है, उसे ठीक करें। नवीकरण के लिए अनुसंधान की योजनाएं बनाएं। घर पर या माता-पिता के साथ वार्तालाप में एक मुद्दा हो सकता है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
पिछले दिनों से आप अधिक काम कर रहे हैं किंतु अब कुछ समय निकालें, अपने दोस्तों से मिलें और उनसे बात करें। अपने भय पर काबू पाएं और खुद पर विश्वास रखें। अपने दिल से बात करें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें