Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 1
आपके लिए दिन शुभ रहेगा। भाग्य के सहारे सभी तरह के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। दिन के कुछ हिस्से में आपके साथ कुछ धोखा हो सकता है। करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पति- पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है। बच्चों संग समय व्यतीत करेंगे। शुभ अंक- 12
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 2
दिन में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती है। जिसके कारण आपका विपक्षी गलत फायदा उठा सकता है। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपकी प्रवृत्ति तरक्की में काम आयेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए नौकरी में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 3
कार्यों में प्रगति आएंगी। लोगों से मेल-मिलाप का मौका आपको प्राप्त होगा। आज आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लाएंगे। आप लोगों से मुलाकात करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी भी नये कार्य को शुरू करने से पहले गम्भीरता से सोच लें। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
दिन मिलाजुला रहने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। लेकिन कुछ समय के लिए आपका मन विचलित रहेगा। सेहत में गिरावट हो सकती है। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 5
नौकरी और व्यवसाय में आपके लिए आज कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। आपके सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपकी यात्राएं व्यापार और लेन-देन का हिस्सा होगी। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 6
आज आप अपना काम निकलाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति का साथ ले सकते हैं। जिस कारण से चारो तरफ आपके काबिलियत की तारीफ होगी। प्रेमी-प्रेमिका में मधुर अनबन हो सकती है। सेहत के लिये योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हल्का हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 7
जीवन में उमंग रहेगी। साथी का भरपूर साथ मिलेगा जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ प्राप्त हो सकता है। परेशानियों का समय खत्म होगा। लेकिन किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके मन में तरह तरह की शंकाएं व्याप्त रहेगी लेकिन इसका शीघ्र की निराकरण हो जायेगा। शुभ अंक- 18
शुभ रंग - लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 8
किसी निवेश संबंधी बातों को ध्यान में रखकर ही फैसला लें। प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। आज आप अपनी काबिलियत से साथी का मन जीतें। धन के मामले में सोच समझकर फैसला लें। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
अंक- 9
दिन का सारा समय आप व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। जिस कारण से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पायेंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। घर खर्च अधिक होगी। निवेश में सावधानी बरतें। शुभ अंक-12
शुभ रंग- भूरा