फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 01 फरवरी: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 01 Feb 2021 07:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : सोशल मीडिया
Ank Jyotish Numerology Predictions 01 February 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
विषम परिस्थितियों में साहस नहीं छोड़ेगे। आपका व्यक्तिव आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे


विज्ञापन

3 of 10
number

अंक- 2
अपने मन को संयमित करें। समय खराब है। विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगाएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number

अंक- 3
कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज मन शांत रखें और शेयर, इन्वेसमेंट में ज्यादा पैसा न लगाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

 
विज्ञापन

5 of 10
number

अंक- 4
जरूरतमंद व बुजुर्गों की सेवा करें उनका आर्शीवाद लें आज का दिन बेहतर होगा। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। चारों तरफ खुशियां रहेगी। आप कपड़े, गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - सफेद

विज्ञापन

6 of 10
number

अंक - 5
व्यवसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। पेट में दर्द होने की सम्भावना है सेहत का ख्याल रखें। सरकारी नौकरी में अड़चने आएंगी। चोट लग सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आर्ट व म्यूजिक की तरफ रूझान बढ़ेगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग- फिरोजी

विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। गैर कानूनी कार्यो से बचें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
number
अंक - 7
व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पत्नी की सेहत की चिन्ता रहेगी। आज आप ऊर्जा महसूस करेंगे। प्यार व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिये तैयार रहेंगे। इसके चलते आप ऑफिस या घर बदल सकते है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- क्रीम 

9 of 10
number
अंक – 8
आपको नए व्यापार से लाभ होगा या पुराना दिया उधार वसुल होगा। आप शांति का अनुभव करेंगे। मेडीटेशन करें। आज का दिन भाग्यशाली है। परिवार का स्नेह मिलेगा जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। वाहन खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आज प्रसन्नता का दिन है। तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें