फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 December Ka Ank Jyotish: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 01 Dec 2023 12:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
1 दिसम्बर का अंक ज्योतिष
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला रहेगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। फिर आज आप अपने परिवार से मिलने जा सकते हैं। सोच समझ कर ही किसी नए निजी और व्यावसायिक काम को शुरू करें।  किसी प्रिय से बात होगी। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लोगों से मेल मिलाप के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। दिन आपके लिए समृद्धि भरे हैं क्योंकि आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- गुलाबी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपके फिजूलखर्चे बढ़ सकते हैं।आप आमदनी के अनुसार ही कार्य करना अच्छा रहेगा। ऐसे में आमदनी के अनुसार ही खर्च करें ऐसा करने से अपनी बहुत बड़ी समस्या को हल कर सकते हैं।रोमांच और जोखिम भरे कामों से आज दूर ही रहें। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपकी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है। जहाँ आपका काम संतुलित है वहीं व्यक्तिगत जीवन जटिल हो सकता है। रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए काफी शुभ रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने पराक्रम और साहस का सही से इस्तेमाल करना होगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
जीवन साथी संग किसी विषय पर आज आपकी बहस हो सकती है। इसके अलावा यात्रा का भी योग बन रहा है जिस कारण से यह चिंता का विषय रहेगा। आपक मन धर्म-कर्म में लगेगा। 
आपको सोच समझ कर योजना बनाएं और काम करें। 
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज के दिन ग्रह-गोचर आपके पक्ष में काम करेंगे। रोजाना के कार्यक्रम से कुछ वक्त निकालें ताकि आप यह जान सके कि आप क्या है और आपको क्या करना है? यह आपको सफलता हासिल करने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
अप्रत्याशित धन का कोई स्त्रोत आपको ऋण के मुद्दों को हल करने में मदद करेगा। अचानक से धन लाभ के मौके प्राप्त होंगे। कड़ी मेहनत से काम करना जारी रखें, जोखिम भरे विकल्पों से बचें, और आपको पुरस्कृत किया जाएगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अपनी समझदारी से आपको भविष्य में धोखाधड़ी या ठगी से बचने में मदद मिलेगी। आपको खुद के विश्लेषण और आत्मनिरीक्षण के मूड में छोड़ दिया है। उन उत्तरों की खोज के लिए समय निकालें, जिनके बारे में आप जानना चाहते हैं
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें