Numerology Prediction: विवाह को जीवन का एक पवित्र और महत्वपूर्ण बंधन माना जाता है, जिसे निभाने के लिए समझ, धैर्य और आपसी तालमेल की आवश्यकता होती है। जहां कई लोग इस रिश्ते को पूरे समर्पण के साथ निभाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके रिश्ते गलतफहमियों, अहंकार, विवाद या दूसरों के प्रभाव में आकर टूट जाते हैं। कई बार इन परिस्थितियों के पीछे व्यक्ति का स्वभाव और सोच भी जिम्मेदार होती है, जिसका संबंध अंक ज्योतिष से जोड़ा जाता है।