आपको अपनी राशि पता नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आप अपनी जन्मतिथि से जान सकते हैं कि आपके लिए साल 2016 कैसा रहने वाला है। किन मामलों में आपको कामयाबी मिलेगी और किन मामलों से आपको दूर रहना चाहिए जानिए अंक ज्योतिष से।
विज्ञापन
अपनी जन्मतिथि से जानिए 2016 की भविष्यवाणी
2 of 10
अंक एक
- फोटो : number 1
मूलांक 1: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने में 1, 10, 19 या 28 तारीख है उनका मूलांक 1 है। इन राशि वालों के लिए यह वर्ष आपके लिए उत्साहवर्धक और जीवन में कई बदलाव लाने वाला रहेगा। कई लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। आपके अंक के स्वामी सूर्य आपको कई रूके हुए कार्यों को पूरा करने में सहायक होंगे। आपके लिए सलाह है कि उत्तेजना और अहंकार पर काबू रखें तो आपके लिए यह वर्ष कामयाबी भरा रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि आपके लिए लाभप्रद रहेगी।
विज्ञापन
अपनी जन्मतिथि से जानिए 2016 की भविष्यवाणी
3 of 10
मूलांक 2
मूलांक 2: जन्मदिन 2, 11, 20 या 29 तारीख को है तो यह वर्ष आपके लिए कई मामलों में सुखद तो कई मामलों में चिंता और परेशानी लाने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपकी स्थिति कुल मिलकार बढ़िया रहेगी अपने प्रयास और मेहनत से विपरीत स्थितियों को अनुकूल बना सकते हैं। अपने काम में सफल होंगे। खान-पान और आराम का भरपूर मौका मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग भी इस साल बन रह हैं। परिवार में छोटे-मोटे विवाद होते रहेंगे।
अपनी जन्मतिथि से जानिए 2016 की भविष्यवाणी
4 of 10
मूलांक तीन
- फोटो : number 3
मूलांक 3: आप रचनात्मक विषयों में रुचि रखते हैं और इस साल अपनी रचनात्मक क्षमता के कारण आप मान-सम्मान और तारीफ प्राप्त करेंगे। जीवन में प्यार में प्यार के खट्टे मीठे अनुभव आपको आनंदित करते रहेंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। मीडिया और वाणिज्य क्षेत्र में सफलता की संभावना अच्छी है। खान-पान में लापरवाही करेंगे तो पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। छात्रों के लिए वर्ष अच्छा है तो मेहनत कीजिए परिणाम आनंदित करेगा।
विज्ञापन
अपनी जन्मतिथि से जानिए 2016 की भविष्यवाणी
5 of 10
नंबर 4
- फोटो : number 4
मूलांक 4: यह वर्ष आपके लिए संघर्षपूर्ण रह सकता है। आपके लिए सलाह है कि अपने कार्य और सेहत के प्रति गंभीर रहें, लापरवाही से खुद को ही नुकसान हो सकता है। नौकरी व्यवसाय के साथ ही जीवन के दूसरे क्षेत्रों मे आपको सजग रहना होगा क्योंकि विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में वर्ष अनुकूल रहना चाहिए इस बात की संभावना दिखती है। इस वर्ष अपने उत्साह और उम्मीद की डोर थामे रहें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
अपनी जन्मतिथि से जानिए 2016 की भविष्यवाणी
6 of 10
मूलांक 5
- फोटो : number 5
मूलांक 5: जन्मदिन 5, 14 या 23 तारीख को है आपका मूलांक 5 है। इस वर्ष आपके जीवन में कई ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जिसकी आप कल्पना भी नहीं करते हों। यह घटनाएं अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी। सलाह है कि लोगों को अपना विरोधी बनाने से बचें। आर्थिक मामलों एवं यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें।
विज्ञापन
अपनी जन्मतिथि से जानिए 2016 की भविष्यवाणी
7 of 10
मूलांक 6
- फोटो : moolank 6
मूलांक 6: आपका जन्मदिन 6, 15 या 24 तारीख को है तो आपका मूलांक 6 है। इस मूलांक वाले व्यक्ति के लिए यह वर्ष धन के मामले में कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी लेकिन व्यय भी बढ़ेगा। अगर अपने खर्च पर नियंत्रण रख पाते हैं तब जमा पूंजी बढ़ाने में सफल होंगे। वैसे पारिवारिक एवं प्रेम प्रसंग के मामले में यह वर्ष आपको सुखद एहसास दिलाएगा। स्वास्थ्य के मामले इस वर्ष को आप अनुकूल समझ सकते हैं। सलाह है कि अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ें।
अपनी जन्मतिथि से जानिए 2016 की भविष्यवाणी
8 of 10
मूलांक 7
- फोटो : moolank 7
मूलांक 7: जन्मतिथि 7, 16 या 25 तारीख है तो आपका मूलांक 7 है। इस वर्ष आपको दूसरों से ज्यादा अपने बारे में सोचना चाहिए, मतलब अपनी सेहत, उन्नति और समाजिक प्रतिष्ठा के बारे में आपको गंभीरता से सोचने की जरुरत है। अगर ऐसा करेंगे तो आपके लिए यह वर्ष प्रगति का नया रास्ता खोलेगा। आप अपनी क्षमताओं और कार्यकुशलता का भरपूर इस्तेमाल करें कामयाबी आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद के बाद भी प्यार बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि जीवन शैली में थोड़ा बदलाव लाएं अच्छा एहसास होगा।
अपनी जन्मतिथि से जानिए 2016 की भविष्यवाणी
9 of 10
मूलांक 8
- फोटो : moolank 8
मूलांक 8: आपके जीवन में प्रगति अचानक नहीं आती है। परिश्रम और लगन से प्रयास करने पर ही आपको सफलता मिलती है इसलिए इस वर्ष भी इन बातों को याद रखें। लेकिन परिश्रम सही दिशा में और रचनात्मक होने पर आपको इस साल अच्छी कामयाबी मिल सकती है। सलाह है कि अपने अनुभवों का लाभ उठाते हुए इस साल काम पर ध्यान दें, महत्व बढ़ेगा। सलाह है कि खुद को ठगे नहीं, जो भी करें दिल से करें और जरूरत पड़ने पर अपने बड़े-बुजुर्गों से सलाह लें।
मूलांक 9: जिनका जन्मदिन 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है वह मूलांक 9 वाले व्यक्ति हैं। इस इस वर्ष का अंक और आपका मूलांक 9 है। यह संयोग आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। जीवन के कई क्षेत्रों में बेहतर बदलाव देखे जा सकते हैं। आपकी रुचि धर्म-कर्म के प्रति रहेगी। परिवार आपसी रिश्ते बेहतर होंगे। नौकरी एवं व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य के मामले में सजग रहने की जरुरत है।