फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology 2020: अंक ज्योतिष 2020, अपने मूलांक से जानें नए साल का भविष्य

Tue, 10 Dec 2019 12:56 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष 2020
अंक ज्योतिष 2020 (Numerology 2020) के माध्यम से जानिए वर्ष 2020 में क्या कहता है आपका मूलांक। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार साल 2020 का मूलांक ‘4’ (2+0+2+0 = 4) है। अंक शास्त्र में मूलांक ‘4’ का स्वामी राहु को माना जाता है। यानि साल 2020 में राहु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति की किस्मत चमकती है। समाज में मान-सम्मान, यश आदि प्राप्त होता है। लेकिन इसके बुरे प्रभाव से व्यक्ति बुरी आदतों की तरफ जाता है। बहरहाल, अंक ज्योतिष 2020 की मदद से जानते हैं इस साल क्या कहता है आपका मूलांक।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
जिन व्यक्तियों का जन्म माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। ऐसे जातक अच्छे नेतृत्वकर्ता, लीडर, उच्च पदाधिकारी होते हैं। इस वर्ष आपको करियर क्षेत्र में गजब की सफलता प्राप्त हो सकती है। आप ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादक क्षमता में वृद्धि होगी। अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार तनाव रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
number
जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20, या फिर 29 तारीख को हुआ है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 2 है। मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ऐसे व्यक्ति शांत और भावुक स्वभाव के होते हैं। हालांकि उनके मन में चंचलता रहती है। इस वर्ष आपको अपने करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन की जहां तक बात है उसमें आपको नए साल में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक जीवन में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए।

4 of 10
number
जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21, या फिर 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 है। मूलांक 3 का स्वामी गुरु बृहस्पति है। इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी, विचारक, दूरदृष्टा और ज्ञानी होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आर्थिक जीवन अच्छा बीतेगा। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इस वर्ष आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने विवेक के साथ-साथ अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। 
विज्ञापन

5 of 10
number
जिन लोगों का जन्म माह की 4, 13, 22, या फिर 31 तारीख को हुआ है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 का स्वामी राहु ग्रह है। इस मूलांक के जातक साहसी, व्यवहार कुशल और दूसरों को आश्चर्यचकित कर देने वाले होते हैं। लेकिन स्वभाव से थोड़े हठी होते हैं। किसी सिलिसिले से विेदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको करियर क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी प्रभावशाली शैली से दूसरों को प्रभावित करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक जीवन में आप अच्छी तरक्की करेंगे। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस साल 2020 में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 10
number
जिन लोगों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो ऐसे जातकों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध ग्रह के प्रभाव वाले जातक संवाद शैली के धनी होते हैं। ये बुद्धिमान, चतुर और हाजिर जवाबी होते हैं। इस वर्ष मूलांक 5 वाले अपने व्यापार का विस्तार करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे, किंतु आप परिस्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। अगर किसी से प्यार है तो उसे आप अपने दिल की बात कह सकते हैं उत्तर सकारात्मक मिलेगा। आर्थिक जीवन में बैलेंस बनाने की आवश्यकता होगी। ज़रुरत से ज्यादा धन खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। उनके साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। पढ़ाई के लिए यह साल अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 10
number
जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है ऐसे जातको का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ऐसे जातक देखने में सुंदर, आकर्षक और कलाकार होते हैं। भौतिक सुखों को भोगने वाले होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 ये कहता है कि इस वर्ष आप अपने परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। अगर आप शादी योग्य हैं तो इस साल आपका विवाह हो सकता है। जहां तक आर्थिक जीवन का सवाल है तो आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है। धन के मामले में किसी पर जरुरत से ज्यादा विश्वास करना सही नहीं होगा। उनकी तरफ से आपको धोखा मिल सकता है। यदि आप पुरुष हैं तो कार्यक्षेत्र में किसी महिला के सहयोग से आप तरक्की करेंगे। आर्थिक प्रबंधन पर आपको अधिक जोर देना होगा।

8 of 10
number
जिन लोगों का जन्म माह की 7, 16, या फिर 25 तारीख को होता है ऐसे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक का स्वामी केतु है। मूलांक 7 वाले व्यक्ति स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। ये असामान्य व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ये शांत चित्त नहीं बैठते है और कुछ न कुछ करने की सोचते रहते हैं। ये बदलाव के लिए उत्सुक रहते हैं। इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। अगर शोध के स्टूडेंट हैं तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। करियर-व्यापार में तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में तनाव रहने की संभावना है। आर्थिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन दोस्तों की मदद से आपको उसमें कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होता होगा।

9 of 10
number
जिन लोगों का जन्म महीने की 8, 17, या फिर 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि है। ऐसे व्यक्ति कम बोलने वाले होते हैं। लेकिन इनकी एकाग्र क्षमता काफी अच्छी होती है। इस मूलांक के जातक धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ते हैं। ये किसी एक विषय में जानकार होते हैं। अंक ज्योतिष 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए सामान्य है। मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो इस वर्ष आपको मुनाफा होगा लेकिन उस मुनाफे से आप अधिक संतुष्ट नहीं होंगे। आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आमदनी अच्छी होगी परंतु उस अनुपात में आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां आएंगी। घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कार्य के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालें और अपनी सेहत पर ध्यान दें।
विज्ञापन

10 of 10
number
जिन लोगों का जन्म महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है ऐसे जातकों का मूलांक 9 होता है। इसका स्वामी मंगल ग्रह है। इस मूलांक के व्यक्ति उत्साही, जोशीले, ताकतवर होते हैं। आवाज भारी तीखी और ऊंची होती है। ये अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा इससे आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार के लिए वर्ष अच्छा होगा। आर्थिक जीवन में भी आपको कामयाबी मिलने के आसार हैं। प्रेम जीवन में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। लव पार्टनर के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई आदत बहुत खराब लग सकती है। उसमें सुधार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें