Mulank 5 Personality Traits: किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले बेहद जीवंत, मिलनसार और रोमांचप्रिय स्वभाव के होते हैं। उनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और वे जहां भी जाते हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। ये लोग आजादी को सबसे अधिक महत्व देते हैं, इसलिए प्यार में भी वे ऐसे साथी की तलाश करते हैं, जो उन्हें खुलकर जीने की आजादी दे और उनकी सोच को समझ सके। आइए जानते हैं मूलांक 5 वालों की लव लाइफ से जुड़ी प्रमुख बातें...
प्यार में सहज और स्वतन्त्र सोच
मूलांक 5 वाले रिश्तों में किसी तरह का बंधन पसंद नहीं करते। वे अपने पार्टनर को भी पूरी स्वतंत्रता देना चाहते हैं। इनके लिए रिश्ता तभी सफल होता है, जब दोनों को अपने विचारों और जीवनशैली को व्यक्त करने की पूरी छूट मिले। इसलिए इनके प्रेम संबंध अक्सर सहज और तनाव-मुक्त रहते हैं।