फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: सबसे अच्छी सलाह देते हैं इस मूलांक के लोग, हर समस्या का देते हैं सटीक समाधान

Tue, 07 Jul 2026 03:36 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mulank 3 Personality: इस अंक पर देवगुरु बृहस्पति का गहरा प्रभाव माना जाता है, जिसकी वजह से ये लोग ज्ञानवान और समझदार होते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 3 के लोग इतने अच्छे मार्गदर्शक क्यों माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सबसे अच्छे मार्गदर्शक होते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : AI
Best Problem Solver Mulank In Astrology: अंक ज्योतिष में मूलांक 3 के लोगों को विशेष महत्व दिया जाता है और इन्हें समस्याओं का समाधान खोजने में माहिर माना जाता है। जिन व्यक्तियों की जन्म तिथि 3, 12, 21 या 30 होती है, उनका मूलांक 3 होता है। इस अंक पर देवगुरु बृहस्पति का गहरा प्रभाव माना जाता है, जिसकी वजह से ये लोग ज्ञानवान और समझदार होते हैं। यही कारण है कि ये अक्सर दूसरों को सही दिशा दिखाने में सक्षम होते हैं और लोग भी इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक 3 के लोग इतने अच्छे मार्गदर्शक क्यों माने जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्यों होते हैं मूलांक 3 के लोग अच्छे गाइड - फोटो : adobe stock
क्यों होते हैं मूलांक 3 के लोग अच्छे गाइड
मूलांक 3 के लोगों पर बृहस्पति ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है, जिसे ज्ञान और मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता है। जिस प्रकार बृहस्पति देवताओं के गुरु माने जाते हैं, उसी तरह इस मूलांक के लोग भी अपने आसपास के लोगों को सही राह दिखाने की क्षमता रखते हैं। बचपन से ही इनमें समझदारी, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व के गुण देखने को मिलते हैं। ये अपनी उम्र के अन्य लोगों की तुलना में अधिक परिपक्व होते हैं, इसलिए लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं और अपनी समस्याएं इनके साथ साझा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मूलांक 3 की प्रमुख विशेषताएं - फोटो : adobe stock
मूलांक 3 की प्रमुख विशेषताएं
इस मूलांक के लोगों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये बिना किसी झिझक के दूसरों की मदद करते हैं और खुलकर सलाह देते हैं। इनकी दी हुई सलाह अक्सर भटके हुए व्यक्ति को भी सही दिशा में ले जाती है। ये स्वभाव से धार्मिक होते हैं और सही-गलत की गहरी समझ रखते हैं। अपने सिद्धांतों पर कायम रहना इनकी पहचान होती है। जो लक्ष्य ये तय कर लेते हैं, उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। भगवान में इनकी आस्था मजबूत होती है और ये नकारात्मकता से दूरी बनाए रखते हैं।

4 of 5
सटीक और प्रभावी सलाह देने में माहिर - फोटो : adobe stock
सटीक और प्रभावी सलाह देने में माहिर
मूलांक 3 के लोग केवल सलाह ही नहीं देते, बल्कि सामने वाले की समस्या को गहराई से समझते हैं। वे किसी भी परिस्थिति का विश्लेषण करके व्यावहारिक और सही समाधान निकालते हैं। इनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा भरपूर होती है, जिससे ये दूसरों को भी प्रेरित करते हैं और उन्हें निराशा से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सटीक और प्रभावी सलाह देने में माहिर - फोटो : adobe stock
इनका स्वभाव उदार होता है और दूसरों की सहायता करना इन्हें सुकून देता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण मूलांक 3 के लोग बेहतरीन शिक्षक, प्रेरक वक्ता, सलाहकार और कुशल प्रबंधक के रूप में सफल साबित होते हैं।

Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक

Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें