मूलांक 1
- फोटो : adobe stock
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में इस अंक का संबंध सूर्य से माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रभावशाली व्यक्तित्व का कारक माना जाता है। सूर्य का दिन रविवार है, इसलिए मूलांक 1 वालों के लिए रविवार को शुभ माना जाता है। इस दिन महत्वपूर्ण काम शुरू करना या योजनाओं पर आगे बढ़ना इनके लिए अनुकूल माना जाता है।