फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Date Of Birth: इस तारीख पर जन्मे लोग होते हैं बेहद बुद्धिमान, जानें कैसा होता है इनका जीवन और स्वभाव

Sat, 04 Jan 2025 02:37 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष के अनुसार जो लोग किसी भी माह की 25 तारीख को जन्म लेते हैं, उन पर सूर्यदेव और अंक 7 (केतु) का विशेष प्रभाव होता है। ये व्यक्ति आत्मविश्वासी, साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं। इनका भाग्य अक्सर इनका साथ देता है, जिससे इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
बुद्धिमान और साहसी होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग - फोटो : Amar Ujala
25 Date Of Birth Numerology In Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार जो लोग किसी भी माह की 25 तारीख को जन्म लेते हैं, उन पर सूर्यदेव और अंक 7 (केतु) का विशेष प्रभाव होता है। ये व्यक्ति आत्मविश्वासी, साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं। इनका भाग्य अक्सर इनका साथ देता है, जिससे इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ये लोग सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन जीते हैं और आर्थिक तंगी का भी सामना बहुत कम करते हैं। समाज में इन्हें विशेष सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

स्वभाव और व्यक्तित्व
ये लोग सरल स्वभाव के होते हैं और दूसरों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं। इनके पास एक आकर्षक व्यक्तित्व और बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर होता है, जिससे ये किसी का भी दिल जीत लेते हैं। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर ये चिड़चिड़े हो जाते हैं और चिंता में ज्यादा उलझ जाते हैं। इनकी सोच खोजपरक होती है, जो इन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करती है। इन्हें अपनी शर्तों पर काम करना पसंद होता है और किसी के अधीन कार्य करना इन्हें स्वीकार नहीं होता।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंक ज्योतिष के अनुसार विशेष गुण - फोटो : amarujala
अंक ज्योतिष के अनुसार विशेष गुण
25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है, जो केतु ग्रह से जुड़ा है। ये बौद्धिक, आत्मनिरीक्षण करने वाले, स्वतंत्र और पूर्णतावादी होते हैं। इनके अंदर विश्लेषणात्मक सोच और मजबूत निर्णय क्षमता होती है। इन्हें ज्ञान अर्जित करने और नई चीजें सीखने में आनंद आता है। ये आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। ये विज्ञान, शिक्षण, दर्शन और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
 

Lucky Date Of Birth: इस तारीख में जन्मे लोग होते हैं धनी और ऊर्जावान, जानें इनकी विशेषता

विज्ञापन

3 of 5
25 तारीख को जन्मे लोगों के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
25 तारीख को जन्मे लोगों के लिए उपाय
  • इन लोगों को नियमित रूप से ध्यान करना चाहिए।
  • अच्छे साहित्य और किताबें पढ़नी चाहिए, इससे आपको ज्ञान का भी विकास होगा।
  • इन लोगों को सामाजिक मेल-जोल भी बढ़ाना चाहिए।
  • गुरुवार का व्रत और केतु मंत्र का जाप इन लोगों को लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
 

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

4 of 5
25 तारीख को जन्मे लोगों के लिए उपाय - फोटो : Adobe
  • साथ ही दान-पुण्य में अधिक भाग लेना चाहिए।
  • इनके लिए नीले, पीले और क्रीम रंग के कपड़े शुभ होते हैं।
  • आपको नशे से दूर रहना चाहिए। साथ ही संतुलित आहार का सेवन करें।
  • सुबह टहलने की आदत डालें और प्राकृतिक स्थानों की यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुद्धिमान और साहसी होते हैं इस तारीख को जन्मे लोग - फोटो : Freepik
25 तारीख को जन्मे लोग ये लोग स्वभाव से हंसमुख और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। इनकी दोस्ती का दायरा छोटा होता है, लेकिन ये अपने मित्रों के प्रति वफादार होते हैं। इन विशेषताओं और उपायों को अपनाकर ये लोग अपने जीवन में सफलता, शांति और संतुलन स्थापित कर सकते हैं। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें