फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि अनुसार जानिए सितंबर महीने की कौन सी तारीखें रहेंगी आपके लिए शुभ-अशुभ

Sun, 02 Sep 2018 12:43 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
मेष राशि
8, 9 तारीख आपके लिए तनाव भरा हो सकता है। ऐसे में कोई कार्य करना या किसी कार्य के प्रति निर्णय लेना नुकसान दायक हो सकता है। शत्रु पक्ष तनाव उत्पन्न कर सकता है परंतु आपका प्रयास आपको अच्छी कामयाबी दिला सकती है। माह के उत्तरार्द्ध में 17, 18 और 28, 29 तारीख आपके लिए मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकता है। कामकाज के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं अतः किसी भी कार्य को सावधानीपूर्वक करना आपके लिए फलदायक हो सकता है। इस समय में कोई नए कार्य का शुभारंभ न करें।
विज्ञापन

2 of 12
taurus - फोटो : taurus
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए सितंबर माह में 10, 11, 20, 11 तथा 29, 30 तारीखों में किसी तरह का शुभ कार्य या व्यावसायिक दृष्टि से कोई बैठक करने की कोशिश न की जाए। यह समय आपके लिए व्यावसायिक दृष्टि से तनाव पूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 12
gemini sign
मिथुन राशि
महीने के आरम्भ में 3, 4 तारीख को कोई भी शुभ कार्य या किसी तरह के कार्य योजना की कोशिश न करें। यह दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। इस समय में आपको मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। 13,14 तारीख तथा 22, 23 तारीख आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। इस दिन किसी भी तरह के कोई नए कार्यों का शुभारंभ करना तथा किसी तरह की कोई मीटिंग करना नुकसान दायक हो सकता है। 

4 of 12
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि
इस माह में 6, 7, 15, 16 और 24, 25 तारीख आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। इस समय में किसी भी नए कार्य का शुभारंभ करना या कोई ठोस निर्णय लेना नुकसान दायक हो सकता है। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक और सोची-समझी रणनीति के तहत करना लाभदायक हो सकता है। इस समय को अपने क्रिया कलाप में शामिल न करें।
विज्ञापन

5 of 12
सिंह राशि
6, 7 तारीख शुरुआती दौर में तनावपूर्ण हो सकती हैं और 15 16 तारीख भी आपके किसी शुभ कार्य के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। अतः इस समय में किसी तरह का निर्णय परेशानियों का कारण बन सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। जिस किसी काम को आप सुनिश्चित करके करते हैं तो उसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां बेहतर होने की संभावना पाई जाती है।
विज्ञापन

6 of 12
virgo - फोटो : virgo
कन्या राशि
आर्थिक दृष्टि से अच्छा हो सकता है और इस माह में कुछ आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से कुछ अकस्मात धन प्राप्ति के भी अवसर प्राप्त होंगे। इस माह में 8, 9, 17, 18 तथा 28, 29 तारीख आपके लिए शुभ नहीं है। इस समय में कोई भी शुभ कार्य या नए कार्य का शुभारंभ या किसी तरह की जरूरी मीटिंग न करें।
विज्ञापन

7 of 12
libra - फोटो : libra
तुला राशि
यदि आप राजनीतिज्ञ हैं और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं तो इस माह में आपको सफलता प्राप्त हो सकती हैं। इस माह में 11, 12 तथा 20, 21 तारीख आपके लिए तनावपूर्ण हो सकती हैं। इस समय में किए गए कार्यों में नुकसान होने की संभावना है। अतः इस दिन कोई निर्णय या कोई शुभ कार्य या किसी तरह के नए कार्यों का शुभारंभ न करें।

8 of 12
scorpio - फोटो : scorpio
वृश्चिक राशि
यदि पुराना कोई मैटर जमीन से संबंधित या किसी तरह का कोई विवादास्पद समस्या है तो इस माह में सुलझने का प्रयास करने से पक्षधर हो सकता है। बाहर की यात्रा तथा धन प्राप्ति के दृष्टि से यह माह फलदायक हो सकता है। इस माह में 3, 4, 12, 13, 21, 22 तारीख आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। इस समय में किसी भी तरह के शुभ कार्य  करना मानसिक परेशानियों का कारण बन सकता है।

9 of 12
sagittarius
धनु राशि
समय के अनुसार अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। परंतु अपने किसी भी कार्य को करते समय धैर्य रखना आपके लिए अच्छा और फलदायक हो सकता है। आप अपने कार्यों में अच्छी उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए सामान्यतः शुभ रहेगा।आप अपना प्रयास जारी रखें समय के अनुसार सफलता प्राप्त हो सकती है। इस माह में 6, 7, 15, 16 और 23, 24 तारीख आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है।

10 of 12
capricorn
मकर राशि
आर्थिक दृष्टि से यह माह आपके लिए उन्नति दायक है। आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। इस माह में 8, 9, 17, 18 तथा 29, 30 तारीख को किसी भी तरह का कोई निर्णय लेना या किसी तरह के किसी कार्य का शुभारंभ करना या पैसों का लेनदेन करना यह सब आपके लिए वर्जित है। ऐसे में कोशिश करें कि इस समय में कोई ऐसा कार्य न हो जिससे कोई मानसिक परेशानियां तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो।

11 of 12
aquarius
कुंभ राशि
संघर्षपूर्ण स्थितियों से भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आप को बेहतर कर सकते हैं। इस माह में 12, 12, 13 और 21, 22 को किसी नए कार्य का शुभारंभ करना या किसी तरह की नए कार्य योजना को नई दिशा देना नुकसान दायक हो सकता है। इस समय में आप कोई ठोस निर्णय लेने की कोशिश न करें या किसी तरह की कोई मीटिंग करने का प्रयास न करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

12 of 12
pisces
मीन राशि
इस माह में 4, 5, 13, 14 तथा 22, 23 तारीख आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस समय में किसी भी तरह का नए कार्य का शुभारंभ करना या किसी तरह के पैसों के लेन-देन करना परेशानी तथा अशांति उत्पन्न कर सकता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य न करें।  कुछ नए लोगों से जुड़ने पर कुछ नया कार्य की दिशा निर्देश मिल सकती है। अपने कामकाज को बेहतर दिशा देने की दृष्टि से प्रयास सफल हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें