बुरी नजर के प्रभाव को खत्म करने के उपाय न केवल वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं, बल्कि अंक ज्योतिष में भी इनका उल्लेख मिलता है। आइए जानते हैं कि मूलांक के आधार पर नजर दोष दूर करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
मूलांक 1
मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इस मूलांक के जातक बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए एक आसान तरीका अपना सकते हैं। एक रुई की बाती को घी में भिगोकर जलाएं फिर अपनी मां या बहन से उसे आपके शरीर के चारों ओर घड़ी की उलटी दिशा में सात बार घुमाने को कहें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 10
नमक से नजर दोष हटाएं
- फोटो : amarujala
मूलांक 2
मूलांक 2 चंद्रमा से जुड़ा है और मन तथा भावनाओं को प्रभावित करता है। बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए दाहिने हाथ में थोड़ा नमक लेकर उसे सिर से पैर तक घड़ी की उलटी दिशा में सात बार घुमाएं। फिर उसे टॉयलेट या सिंक में डाल दें। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
4 of 10
मंदिर में सकारात्मक ऊर्जा पाएं
- फोटो : amarujala
मूलांक 3
मूलांक 3 गुरु ग्रह द्वारा शासित अंक है। यह ज्ञान तथा आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इस मूलांक के लोगों को किसी मंदिर में जाकर लगभग दस मिनट तक शांति से बैठें और वहां की सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करें। ऐसा करने से बुरी नजर का प्रभाव कम होगा और मन भी स्थिर होगा।
विज्ञापन
5 of 10
लौंग से बुरी नजर जलाएं
- फोटो : amarujala
मूलांक 4
छाया ग्रह राहु मूलांक 4 का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह ग्रह अचानक से भ्रम और समस्याएं उत्पन्न करता है। इस मूलांक के लोगों को अपने दाहिने हाथ में तीन लौंग लेकर मुट्ठी कसकर बंद कर लेनी चाहिए। फिर उसे अपने शरीर के चारों ओर घड़ी की उलटी दिशा में नौ बार घुमाना चाहिए। इसके बाद उसे एक कागज पर रखकर जला देना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
6 of 10
हरी घास से नजर उतारें
- फोटो : amarujala
मूलांक 5
बुद्धि के देवता बुध ग्रह मूलांक 5 का प्रतिनिधित्व करते हैं । यदि इस मूलांक को किसी प्रकार कि नजर लगती है तो उसे हटाने के लिए दाहिने हाथ में हरी घास लेकर उसे अपने सर के चारों ओर घड़ी की उलटी दिशा में सात बार घुमाना चाहिए। इसके बाद घास को घर के बाहर रख दें। ऐसा करने से नजरदोष दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
7 of 10
दही स्नान से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएं
- फोटो : amarujala
मूलांक 6
मूलांक 6 के जातक शुक्र के प्रभाव में होते हैं। यह ग्रह ऐश्वर्य और आकर्षण का प्रतीक है। यदि इस मूलांक के जातक को नजर लग जाती है। उन्हीं को अपने शरीर पर दही लगाना चाहिए और फिर स्नान करना चाहिए।
8 of 10
लौंग हल्दी से दोष हटाएं
- फोटो : amarujala
मूलांक 7
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु है। केतु ग्रह अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ाता है और साथ ही गुप्त शक्तियों का संकेत देता है। इस मूलांक वाले लोगों को अपने दाहिने हाथ में पांच लौंग और थोड़ी सी हल्दी लेकर अपने शरीर के चारों ओर सात बार घुमाना चाहिए। इसके बाद उन्हें इसे एक कागज पर रखकर घर के बाहर जला देना चाहिए ताकि सभी नकारात्मक प्रभाव दूर हो सकें।
9 of 10
नमक स्नान से स्थिरता पाएं
- फोटो : amarujala
मूलांक 8
मूलांक 8 के जातकों पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है। यह कर्म और दृढ़ता का प्रतीक है। इस मूलांक वाले लोगों को नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने और जीवन में स्थिरता लाने के लिए नमक मिले पानी से स्नान करना चाहिए। उसके बाद अपने शरीर पर सरसों का तेल लगाना चाहिए।
मूलांक 9
मूलांक 9 मंगल ग्रह से जुड़ा है और यह शक्ति तथा साहस का संकेत देता है। नजर उतारने के लिए दाहिने हाथ में एक साबुत लाल मिर्च लेकर उसे अपने सिर पर विपरीत दिशा में नौ बार घुमाना चाहिए। इसके बाद उस मिर्च को अपने घर के बाहर जला देना चाहिए ताकि वे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षित रह सकें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।