अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज के दिन आपको कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। अतीत के कुछ खट्टे मीठे अनुभव भविष्य के दृढ फैसले लेने में मदद करेंगे। आज होने वाली चीज़ें आपको अपने अतीत की याद दिला सकती है। एक अच्छी योजना हमेशा मददगार रहती है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपका मन दुखी रह सकता है। किसी खास व्यक्ति की सहायता के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। दूसरों को दुखी देखकर आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं। अगर आप खुद को अस्पष्ट या दोषी मान रहे हैं तो, अकेले रहने के लिए समय निकालें। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
दिन में आपको कुछ अच्छे और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से आपके सभी काम समय पर पूरें होंगे। कुछ सकारात्मक परिवर्तन आपका इंतज़ार कर रहे हैं। कलात्मक पेशे वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आप अपने परिवार के लोगों के बीच रहना पसंद करेंगे। पिछले कई दिनों से चले आ रहे आपसी मनमुटाव खत्म होंगे।इस समय पारिवारिक मतभेद आपके तनाव का कारण हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कॉल करें या बैठक में भाग लें। किसी खास व्यक्ति की सलाह पर अमल जरूर करें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आर्थिक मामलों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कुछ निर्णय बहुत सफल साबित होंगे। परिवार संग अपना समय व्यातीत करेंगे। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आपको काम के सिलसिले में बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ के लिए आज का दिन समय अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
किसी खास मुद्दे पर आपको निर्णय लेने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। कुछ चिंताएं आपके ऊपर हावी हो सकती है। सेहत के मामले में आज का का दिन मिलाजुला रहेगा। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सुनहरा
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
कामकाज के सिलसिले में आज आपको आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भौगदौड़ करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन रोमांटिक रहेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको साझेदार के संग मिल बैठकर बात करनी होगी। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 9
आपकी सुख-सविधा में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जिसका आने वाले समय में अच्छे भाग्य का आनंद लें। आज का दिन सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद