फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: 4 और 8 मूलांक वालों को नौकरी में मिल सकती हैं तरक्की, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Fri, 13 Dec 2024 09:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish 13 December - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन निवेश के लिए सामान्य रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खर्चो को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। अपनी वाणी की कोमलता का ध्यान रखें अन्यथा वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। धन प्राप्ति के योग है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा, जिससे सम्मान की प्राप्ति संभव है। आप अपने कामों को लेकर यदि किसी और डिपेंड रहेंगे, तो समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भाई व बहनों से रिश्ते बेहतर रहेंगे। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जिससे लाभ की प्राप्ति संभव है। आज संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज किसी सफर में गड़बड़ी होने की आंशका है। आपने अपनी प्राथमिकता सूची में सेहत को रखें। यदि पहले किसी निवेश को बेमन से किया था, तो उसमें बड़ा धन लाभ की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए बाहरी भोजन का सेवन न करें। कोई खास दोस्त मुलाकात के लिए दफ्तर आ सकता है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम हक में आएंगे। आज आपको विरोधी लोगों का सामना करना पड़ेगा। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग-केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।  खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। साथी संग मेलजोल बढ़ेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप अपने बिजनेस में कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। किसी निवेश की प्लानिंग भी करेंगे। आज काम को लेकर यात्रा पर जाना संभव है। आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक- 67
शुभ रंग-  हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज कार्य में सावधानी बरतें। निवेश करने से बचना होगा। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना आज सफल होगी। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। आज आपका किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की सेहत में गिरावट आने के कारण आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें