फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 10 Nov 2024 08:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
10 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन ना लें। पैसे के पीछे भागना परिवार से दूरी बनाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आप कमजोर रहेंगे। हालांकि अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझ कर काम करें। स्वास्थ्य के मामले में चिंताएं बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन से थोड़ी संतुष्टि मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन रोज की तरह कहेगा। अपने गुस्से पर काबू पाना आपके जीवन साथी के लिए आवश्यक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान भी खुश मिजाज रहेगी। प्यार के मामले में थोड़ा दिखावा भी जरूरी होगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
माता का स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा। संतान सुखी रहेगी। प्यार के मामले में आपको सफलता मिलेगी। संतान को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियाँ काबू से बाहर रहेंगी, इसलिए अधिक उलझने का प्रयास ना करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। धन का निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपको कुछ असमंजस में डाल देंगी। आपको निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विरोधियों के प्रति आप सजग रहेंगे। संतान भी आज के दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्यार के मामले में आप आज लकी रहेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपके लिए आज का दिन बहुत ही सोच विचार ने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय मुसीबत में डाल सकता है। कानून विरुद्ध कोई कारण ना करें, नहीं तो दंड भुगतना पड़ेगा। जोड़ तोड़ कर काम बनाना बंद करना होगा। परिवार में तनाव रहेगा।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
संतान और प्यार के मामले में आप काफी भाग्यवान रहेंगे। आज आप अपनी मीठी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीत लेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन सुखद रहने वाला है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने का विचार कर सकते हैं और उन पर कुछ खर्च भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
प्यार के मामले में आपको कुछ निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए आज के दिन प्रियतम से ना मिलना ही बेहतर होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी का समर्थन और सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन लाभ के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। परिवार में खुशी रहेगी। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। आपके अटके हुए काम बनने से मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कर्जा चुकाने में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें