फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 06 Dec 2024 08:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
06 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। मेहनत का अच्छा फल आपको प्राप्त होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। आपके दिनभर के प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 2
दिन मिलाजुला रह सकता है। कामकाज में छोटी-मोटी अड़चनें आ सकती हैं। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। दोस्तों संग मेलजोल बढ़ेगा। नौकरी के लिए प्रयास फलीभूत हो सकते हैं। साथी संग मेलजोल बढ़ेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सुनहरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके बहुत सारे काम जो लटके थे वे पूरे होंगे। दिनभर भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का साथ आपको मिलेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आपको अपने मित्रों और परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आपकी किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। लेकिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपूर मिलेगा। आपको अपने क्रोध पर काबू पाना होगा नहीं तो नुकसान की संभावना है। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
जो लोग पार्टनर की खोज रहे हैं तो आपकी तलाश आज खत्म होगी। आपको अधिक जोखिम लेने से बचना होगा। काम के संबंध में बदलाव ज़रूरी है इसलिए इसके लिए तैयार रहें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
दिन का ज्यादातर समय सुकून और शांति के साथ बीतेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आप ज्यादा उत्साहित न हो। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज का दिन उत्साह के साथ काम करने के लिए रहेगा। लोगों का अच्छा साथ आपको हासिल होगा। नई योजना पर कार्य करने मेंं कामयाबी हासिल होगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपके ऊपर लोगों का विश्वास कायम रहेगा। लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको अपने साथी का विश्वास जीतना होगा तभी प्रेम में कामयाबी मिलेगी। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें