फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के लिए '18' अंक के मायने क्या? 9 के फेर में 5 खिलाड़ी

Sun, 18 Jun 2017 12:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 6
चैंपियंस ट्रॉफी का ‌खिताबी मुकाबला 18 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। जहां भारत अपने खिताब को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं पाकिस्तान की नजर अपनी पहली हार का बदला लेते हुए खिताब जीतने पर होगी। देखा जाए तो हर तरफ से टीम इंडिया मजबूत दावेदार नजर आ रही है। वो फिर मैदान पर खिलाड़ियों की मजबूत बल्लेबाजी हो या फिर उनका अच्छा भाग्य हो। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अपने लकी चार्म पर बहुत विश्वास है। यही नहीं 18 जून यानि 1+8=9  होता है और अब जरा भारतीय टीम के खिला‌ड़ियों की जर्सी पर भी नजर डाल लीजिए, जिस नंबर को वो खुद से अलग नहीं करते। उनकी मानें तो इसी नंबर ने हमेशा उनका साथ दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
रन मशीन कप्तान विराट कोहली की जर्सी का नंबर 18 है। खिताबी मुकाबला 18 जून को है। विराट  अपने इस नंबर से भावनात्मक रूप में भी जुड़े हुए हैं। दरअसल जब विराट 18 साल के थे, उस समय उनके पिता, जिनके वो सबसे करीब थे, उनके जुदा हो गए। 18 दिसंबर 2006 को उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उस समय विराट रणजी मैच खकन रहे ‌थे। इस नंबर से उन्हें इतना प्यार है कि अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने इसी नंबर की जर्सी पहनी और भारत को विश्व कप दिलाया।
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया के ओपनर और टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर 45 है। यानी 4+5=9। वे इस नंबर को अपने लिए लकी मानते है। वैसे एक ज्योतिष ने 9 नंबर को उन्हें लकी नंबर के रूप में सलाह दी थी, लेकिन वो एक सिंगल नंबर को नहीं लेना चहिते थे। जब वे भारत की अंडर-19 विश्व कप में शामिल किए गए, तब उनकी मां ने उन्हें 45 नंबर की जर्सी दी। तब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वे इसी नंबर की जर्सी पहनने लगे।

4 of 6
टॉप क्लास स्पिनर भारत के आर अश्विन की जर्सी का नंबर 99 है। यानी 9+9=18  और 1+8=9।  9 नंबर अश्विन का पसंदीदा नंबर है। वैसे इसके पीछे एक कारण ये भी है कि स्कूल में अश्विन का रोल नंबर 9 था। यही नहीं  उन्हें इस नंबर इतना अधिक विश्वास है कि उनके ट्विटर हैंडल का नाम भी @ashwinravi99 है।
विज्ञापन

5 of 6
केदार जाधव की जर्सी का नंबर 81 है। यानि 8+1=9। वहीं जाधव भी अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
f - फोटो : f
अजिंक्या रहाणे का जर्सी नंबर 27 नंबर है। यानी 2+7=9। हालांकि इस टूर्नामेंट में वे एक मैच भी नहीं खेल पाए है, लेकिन वे टीम के अहम सदस्य हैं। वे 9 नंबर की जर्सी लेना चाहते थे, लेकिन इस नंबर की जर्सी न होने पर उन्होंने 27 नंबर की जर्सी ली, जिसका योग 9 ही होता है। रहाणे इस नंबर को खुद के लिए लकी मानते हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें