फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 8 नवंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number

अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y

आपको आज बातचीत में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी बात को लेकर प्रियजनों या पत्नी से सम्बन्ध बिगड़ सकते है। आपको सरकारी कामकाज एवं मुकदमे में विवाद आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार की समस्या सुलझने की संभावना है। नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। प्रेम-सम्बन्ध आपकी बदनामी व अपयश का कारण बन सकते है। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला

 

विज्ञापन

3 of 10
number 2

अंक- 2
नाम अक्षर- B K R 

कार्यक्षेत्र व घरेलू कार्यों में मेहनत करनी पड़ सकती है। आमदनी में रुकावट आएगी। अभी कोई नया व महत्वपूर्ण कार्य शुरु नहीं करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सन्तान की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में अवरोध आएंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे

 

4 of 10
number

अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S 

आज आप स्वतन्त्र महसूस करेंगे। व्यापार में तरक्की के आसार है। संतान आपका कहना नहीं मानेगी जिसके कारण आप चिंता महसूस करेंगे। आप अपनी योजना व गतिविधियों के बारे में किसी जानकार से सलाह लें इससे आपको सहायता मिलेगी। सरकारी कामकाज रुक सकते है। असमंजस की स्थिति रहेगी और जीवन साथी से कदम-ताल नहीं मिलेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल

 

विज्ञापन

5 of 10
number

अंक- 4
नाम अक्षर- D M T

आप अपने वसूलो एवं सिद्धान्तो पर कायम रहेंगे। पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी और आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। कार्य स्थल पर आपका व्यवहार आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। यात्राओं में सावधानी बरतें। आज जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा

 

 

विज्ञापन

6 of 10
number

अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X 

आज आप जीवन साथी के लिए गिफ्ट खरीद सकते है। प्रेम विवाह हो सकता है। जो समस्याएं आपको परेशान कर रही है उन्हें हल करने के लिए दिल का इस्तेमाल करें। काम पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल गुजारेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला

 

 

विज्ञापन

7 of 10
number

अंक- 6
नाम अक्षर- U V  W

अचानक आए खर्चे आज आपका आर्थिक बोझ बढ़ा सकते है। सहकर्मियों और वरिष्ठ से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोत्तरी करेगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है जो प्यार और रोमांस को नया रास्ता देगा। मान- सम्मान में  वृद्धि होगी। सभी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह अपार सफलता का दौर रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- भूरा

 

8 of 10
number - फोटो : number

अंक- 7
नाम अक्षर- O Z 

आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती है। मानसिक दबाव से बचने के लिए योगा करें। आपके और आपके प्रिय के बीच कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अपनी व्यापारिक क्षमताओं को बढ़ाए इससे करियर के नए रास्ते खुल सकते है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- वाईलेट

 

9 of 10
number - फोटो : number

अंक- 8
नाम अक्षर- F P 

आज किसी बड़े व्यक्ति का साथ आपको उच्च शिखर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगा। किसी पर अंधविश्वास न करें अन्यथा बिना बात के परेशानी खड़ी हो सकती है। सट्टा और जुआ आदि से दूर रहें। आज आपका जीवनसाथी खुशी जाहिर करेगा। आपका गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को खुश कर देगा।  
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

 

विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number

अंक- 9
आज आपमें भौतिक और भावनात्मक रुप से भारी बदलाव आ सकता है। आर्थिक तौर पर तकलीफें आएंगी। कुछ अच्छा पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। माता-पिता से सम्बन्धों में सुधार आएगा। मानसिक तनाव एवं शारीरिक कमजोरी की समस्या रहेगी। व्यापार की नीतियों पर पुनर्विचार करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक लगाव सार्थक सिद्ध होगा।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें