फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 30 अक्तूबर का लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 30 Oct 2019 08:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 ,नाम अक्षर – A I J Q Y
वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियन्त्रण रखें। परिवार में संतान से संबन्धित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी।अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सलफता नहीं मिलेगी।
शुभ अंक – 5, शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2, नाम अक्षर – B K R
आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। 
शुभ अंक -2, शुभ रंग – क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3, नाम अक्षर – C G L S
इस अंक के व्यक्तियों का स्वभाव शील एवं नरम होता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आपकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रूचि आपको प्रसंशा दिलायेगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे। 
शुभ अंक-10, शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4, नाम अक्षर – D M T
बच्चों का परीक्षा परिणाम अच्छा हो सकता है। पुराने रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे। कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिये लाभ का दिन है खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन कमाई का जरिया आप तलाश ही लेंगे। पु्त्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 42, शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5, नाम अक्षर – E H N X
जमीन-जायदाद संबन्धी क्रिया कलाप में विलम्ब हो सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनन्द लेंगे। विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़े किसी नये झमेले में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक – 32, शुभ रंग – ब्राउन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6, नाम अक्षर - U V W
आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जो विवाह के इच्छुक हैं उनका रिश्ता होने की सम्भावना है। अनुभवी व वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 26, शुभ रंग –सफेद

8 of 10
number
अंक - 7, नाम अक्षर – O Z
आज खान-पान का ध्यान रखें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें नहीं तो उदर विकार व एसीडिटी से खतरा हो सकता है। पति-पत्नि में आपसी मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। संतान के कैरियर, विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी।
शुभ अंक - 1, शुभ रंग –पीला

9 of 10
number
अंक – 8, नाम अक्षर- F P
आप दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। काम को पूरा करके ही दम लेंगे। परिवार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
शुभ अंक 3, शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आज आप कोई नया काम, कला, हुनर सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी का आवेदन कर सकते है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक – 2, शुभ रंग –क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें