फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 16 नवंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- C G L S

दिमाग चंचल और विचलित रहेगा। ऐसा लगेगा कि चीजें आपके वश में नहीं हैं। परिवार से दूरियां बढ़ सकती हैं। आज आप पर झूठा आरोप भी लग सकता हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का निवारण हो सकता हैं। आपके व्यक्तित्व के प्रभाव की  बढ़ोत्तरी होगी। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- D M T 

आप स्वतंत्र विचारों के व्यक्ति है, किसी के अधीन कार्य करना आपको पसंद नहीं आएगा। शत्रु से विजय प्राप्त होगी। आफिस राजनीति के क्षेत्र में दिन आपके पक्ष में हैं। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिला कर चलेगा।  
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- U V  W

आज नया काम आरंभ करने के लिए दिन अनुकूल है। नई नौकरी का मौका मिल सकता है।स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम व रोमांस में कड़वाहट समाप्त हो सकती है। कलाप्रेमियों को सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- O Z 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप महसूस करेंगे कि परिवार ही आपकी ताकत हैं। जो भी कार्य आप सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे। शत्रु एवं विरोधियों की आपके सामने बिल्कुल नहीं चलने वाली है। प्रेम संबंधो में कड़वाहट आ सकती है।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- सिलवर
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- F P

आज आपको शिक्षक का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधो में घनिष्टता आएगी। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- E H N X 

आज आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। आलस्य के कारण आपकी स्थिति खराब हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति होगी। भाई- बहनों के तनाव के रिश्ते खत्म हो सकते हैं। दुर्घटना एवं अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है। आपके बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
number - फोटो : number
अंक- 7
नाम अक्षर- B K R
 
मेहनत भरा दिन रहेगा और शाम तक थकान महसूस करेंगे। परिवार में अशांति हो सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। दोस्तों से सावधान रहें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- वायलेट

9 of 10
number - फोटो : number
अंक- 8 
नाम अक्षर- A I J  Q Y

आज आप दिमाग को नियंत्रण में रखें। व्यापारिक लाभ मिलेगा और नौकरी में भी पदोन्नति हो सकती हैं। समय पूर्णतया आपके अनुकूल है। विवाह का रिश्ता आ सकता है और अपनों का साथ रहेगा। आपके पास धन आने की संभावना हैं, लेकिन खर्च में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लंबे समय तक उलझा सकती हैं।
शुभ अंक- 3  
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक- 9
आपके विभागीय परीक्षा, इंटरव्यू आदि का परिणाम अनुकूल रहेगा। बिना बात के आप किसी से उलझ सकते है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापर में हानि हो सकती है। पति-पत्नी के संबंध बेहतर होंगे। धन का व्यय अधिक होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें