फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 9 जून को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

उतावलेपन में कोई भी निर्णय न लें हानि होने की संभावना है। नए रिश्ते बन सकते हैं। माता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। साज-सज्जा, ब्यूटीपार्लर में खर्चा होगा। घर का सामान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक -11
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

3 of 10
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

गजब का पराक्रम और उत्साह महसूस करेंगे। दिन आपके लिए नए अवसर लाया है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ होलीडे पर जा सकते हैं। स्त्री का सहयोग जीवन की दिशा बदल सकता है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- लाल

4 of 10
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

विवाहित जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। अनैतिक प्रेम संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं। कन्फ्यूजन के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति के चले आ रहे कोर्ट कचहरी के केस सुलझ सकते हैं। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
नाम अक्षर –D M T 

धन योग बन रहा है। सही निवेश लाभ दिलाएगा। राजनीति में शौक है या कार्यरत हैं तो सही प्लानिंग वृद्धि ला सकता है। बच्चों के एडमिशन के लिए उपयुक्त दिन है। संतान सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
अंक- 5
नाम अक्षर –E H N X 

आज खुशियों भरा दिन है। शॉपिंग कर सकते हैं। घर की साज-सज्जा का सामान खरीद सकते हैं। विलासता भरा दिन है। घूमने, मूवी और सोशल मीडिया पर समय बीतेगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
अंक- 6
नाम अक्षर-U V  W

वाणी में नम्रता सबपर अपना प्रभाव छोड़ेगी। बॉस एवं पत्नी आपसे खुश रहेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। रूठने मनाने के सिलसिले चलते रहेंगे। इंटरव्यू की काल आ सकती है। पूरी तैयारी के साथ जाएं।
शुभ अंक – 3
 शुभ रंग– हरा

8 of 10
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z 

सरकार से सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कुछ जातकों को अपनी हरकतों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत आदत उजागर हो सकती है। व्यर्थ की वस्तु की शॉपिंग में धन व्यय होगा। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – नीला

9 of 10
अंक – 8
नाम अक्षर -F P

निवेश करने के लिए उपयुक्त दिन है। धन का लाभ होगा। ज्वैलरी शपिंग का कार्यक्रम बन सकता है। विवाह का योग बन रहा है। आपकी विद्या हासिल करने की लालसा पूरी होगी। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – केसरी
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। घर के लिए फर्नीचर या कोई सामान खरीद सकते हैं। अपना ध्यान रखें चोट लग सकती है।
शुभ अंक –5
शुभ रंग  - सफेद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें