फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 8 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10

अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
कुछ मानसिक परेशानी रहेगी, जिससे आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। गलत बातों को सोचना बंद करें और सिर्फ सकारात्मक बातों पर ही ध्यान दें। ऐसा करना आपके लिए सही साबित होगा। आपका साथी आपका पूरा ख्याल रखेगा। 
शुभ अंक-21
शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

3 of 10

अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आज आपका दिन अच्छा है, कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका परिवार आपका पूरा सहयोग करेगा। साथ ही जीवनसाथी से कुछ सरप्राइज मिल सकता है। बच्चों के साथ कुछ  वक्त बिताएं। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला

 

4 of 10

अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज आप काम के दौरान कुछ नए दोस्तों से मिल सकते हैं। पूरा दिन हंसी-खुशी बीतेगा। इसके अलावा पैसा बचाने के लिए यह समय सही है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ बात बिगड़ सकती है, आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। 
अंक – 5
शुभ रंग – ब्राउन

 

विज्ञापन

5 of 10
number

अंक – 4 
नाम अक्षर – D M T

आज का दिन आपके लिए शुभ है। परीक्षा का रिजल्ट बेहतरीन आएगा। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उसके मनपसंद का खाना बना सकते हैं। जिससे आपके घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला

विज्ञापन

6 of 10
number

अंक-5 अंक
नाम अक्षर –E H N X
कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन पैसे की आमदनी अच्छी होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात खुलकर बताएं। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाइट ग्रीन 

विज्ञापन

7 of 10

अंक-6
नाम अक्षर-U V W
गाड़ी को संभालकर चलाएं, वरना दुर्धटना हो सकती है। आज कुछ काम आसानी से निपट जाएंगे, तो वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। 
शुभ अंक -10
शुभ रंग – ग्रीन।

8 of 10
number

अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
आज आप कुछ पुरानी बातों पर गौर करेंगे। समय से दवा लेते रहें, वरना तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी। नौकरी वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका उपाय भी जल्द मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा।
शुभ – 18
शुभ रंग-वायलेट





 

9 of 10
number

अंक – 8
नाम अक्षर-F P
आज आपके काम की तारीफ होगी। आपका समय अच्छा रहेगा। अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। शादी-शुदा लोगों के लिए समय थोड़ा कष्टदायक रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

10 of 10

अंक – 9
आज आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं। शाम को कुछ साथियों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अपने भविष्य के योजना के बारे में किसी को न बताएं। परिवार में कुछ सामान के खरीदारी को लेकर विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – आसमानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें