फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: आपके लिए 9 मार्च का लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 09 Mar 2020 07:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 9 March: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर - A I J Q Y
मन विचलित है आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। जिसके कारण साथ परिवार में अशांति आ सकती है। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जायेगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी होगी। माता पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आयेंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम में सफलता हासिल होगी। विवाह के योग बन रहे हैं। हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4 
नाम अक्षर – D M T 
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। प्रेम सम्बन्धों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
उल्लास भरा दिन रहेगा। जीवन साथी का साथ प्रेम और रोमांस बन रहेगा। वाहन या घर खरीद सकते हैं। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
आपके अटके कार्य आज से पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज -मस्ती नहीं कर पायेंगे। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें रिश्तों में समस्या हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - गुलाबी

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 
आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें है वह पूरी होगी। विदेशयात्रा पर जाने और नये संबन्ध बनाने के योग हैं। आज आप चर्चा में रहेंगे। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - ग्रे

9 of 10
number
अंक – 8 
नाम अक्षर- F P
उच्च शिक्षा के लिये आवेदन भरने के लिये दिन शुभ है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्ते के लिये दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है।  कैरियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक – 13 
शुभ रंग – नांरगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें