फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 8 जुलाई: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 08 Jul 2020 04:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 8 July 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y

व्यापार में सफलता मिल सकती है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। नये प्रेम बंधन में बंध सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दिन का सही उपयोग करें। नर्वस सिस्टम से संबंधित परेशानी रहेगी। डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा।
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
नाम अक्षर – B K R 

परिवार एवं मित्रों से समर्थन मिलेगा। बच्चों से खुशी प्राप्त होगी। नए मित्र के साथ लव रिलेशन बन सकते हैं। प्रेमी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। घर पर टाइम गुजारेंगे। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
number
अंक - 3 
नाम अक्षर – C G L S

स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। मन विचलित रहेगा। पानी से संबंधित बीमारी हो सकती है। रचनात्मक, संगीत, कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार की नई योजना बन सकती है। माता के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। यात्रा पर जाने की सम्भावना है।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

रूके हुए कार्य शुरू होंगें। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। घर परिवार पर खर्चा बढ़ेगा। बॉस की तारीफ के कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों से आपसी मतभेद हो सकता है। 
शुभ अंक – 8 
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 

पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। आलस्य महसूस करेंगें। कार्य के क्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। किसी काम में मन नहीं लगेगा। कोई नया कार्य शुरू मत करें। सोच-समझकर फैसला लें। चोट लग सकती है।  
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
नाम अक्षर - U V  W

अचानक कोई मित्र या परिचय बनेगा, जो भविष्य में लाभ देगा। आज का दिन शुभ है। सामाजिक कार्यों के लिये सम्मान मिल सकता है। संपत्ति से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। नये संपर्क स्थापित हो सकते हैं। खाना सोच—समझ कर खाएं। पेट खराब हो सकता है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 

मन में अनेक विचार आएंगे। अपनी चंचल बुद्धि को नियंत्रण में रखें। जमीन-जायदाद को लेकर कुछेक परेशानी आ सकती है। नये मित्र बन सकते हैं, परन्तु दोस्ती का हाथ बढ़ाने से पहले जांच लें। अल्कोहल का सेवन न करें। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। प्रियतम के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

मन विचलित रहेगा। कामकाज को लेकर असमंस हो सकती है। आलस्य महसूस करेंगे। आज सतर्क रहने का दिन है। अचानक नुकसान हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध टूट सकते हैं। निवेश से लाभ हो सकता है। निवेश करने से पहले जांच लें। 
शुभ अंक - 20, 
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। बैंक से लोन लेना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी नौकरी में बॉस से अनबन हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - नीला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें