फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 7 मई को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10

अंक -1
नाम अक्षर A I J Q Y
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का साथ आपको खुश रखेगा।कहीं छुट्टी पर जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस कराएगा। आपको उनसे कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। अपने बच्चों की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- सुनहला

विज्ञापन

3 of 10

अंक -2
नाम अक्षर B K R
आज आप लम्बे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट एवं म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आगे चलकर आपको फायदा होगा। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपके प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा सकते है। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ अंक-20
शुभ रंग-ग्रे

4 of 10

अंक 3
नाम अक्षर C G L S
आज आपको व्यापारिक कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। सामाजिक एवं व्यवहारिक तौर पर आपको नई जानकारियां प्राप्त होंगी। यात्रा में नुकसान हो सकता है।इसका खास ख्याल रखें। 
शुभ अंक-16
शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

5 of 10

अंक 4
नाम अक्षर D M T
आज आपके मन में धन कमाने की तीव्र इच्छा होगी। आपको ऐसी व्यापारिक योजनाएं शुरु करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएं। अपने विचार एवं व्यवहार को स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी ईमानदारी और क्षमताओं को आज सराहेंगे। अपने पुराने दोस्त के साथ जीवन की यादों को तरोताजा कर सकते हैं।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

6 of 10

अंक 5
नाम अक्षर E H N X
व्यापार एवं रोजगार की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। नये विचार फायदेमंद साबित होंगे। स्वच्छता आपके काम में देखने को मिलेगी। आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज आप अपने दोस्तों या प्रेमी के साथ ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

7 of 10
number

अंक 6
नाम अक्षर U V W
आपका आत्मविश्वास बढे़गा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काम की व्यस्तता के बावजूद पार्टी एवं दावतों में जाना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ा कमी आ सकती है। संतान पक्ष के फैसले आपको परेशान करेंगे। पेट खराब हो सकता है। भोजन संयम से करें।
शुभ अंक - 22,
शुभ रंग- फिरोजी

8 of 10

अंक -7
नाम अक्षर –O Z
आज आपका करीबी मित्र नाराज हो सकता है। काम को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। आपका काम अधूरा भी छूट सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- ग्रीन

9 of 10

अंक 8
नाम अक्षर F P
आज आप अपने व्यापार में आयात-निर्यात कर सकते है, दिन बहुत ही अच्छा है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में धन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा मुनाफे की जगह घटा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ माँग सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- अल्ट्रा ग्रीन

 

विज्ञापन

10 of 10

अंक -9
आज आप दुविधा में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह आप पर हावी रहेगी। समस्याओं का समाधान करने में आप सफल रहेंगे। नौकरी में विश्वासघात हो सकता है। इन सबके बावजूद प्रेम-संबंधों में मिठास रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रीन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें