फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 6 सितंबर: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 06 Sep 2020 06:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Prediction 6 September 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।




 
 
विज्ञापन

2 of 10
number

अंक-1, नाम अक्षर – A I J Q Y
आज का दिन प्रेमी को विवाह का प्रस्ताव देने के लिये उपयुक्त है। किसी की बातों में आकर अपने रिलेशन्स को खराब न करें। जनसम्पर्क में आप माहिर हैं। नौकरी के लिये आवेदन दे सकते हैं। बैंक बैलंस को लेकर प्रश्न उठ सकता है। अपने घर के लिये कोई सामान खरीद सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में उन्नति की राह आसान रहेगी।
शुभ अंक -12, शुभ रंग – पीला 

विज्ञापन

3 of 10
number

अंक–2, नाम अक्षर–B K R
आपके घर में अशांति हो सकती है। कुछ जातको को परिवार से अलग होने के योग बन सकते है। अपने जीवनसाथी के साथ बहस न करें। डाक्टरों पर धन व्यय हो सकता है। विदेश जाने का योग टल सकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पर सकता है। मैकेनिक मशीनरी का कार्य करने वाले लोगों के लिये व्यस्तता भरा दिन रहेगा।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क रेड 

4 of 10
number

अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
आपकी मेहनत रंग लायेगी। कठिन से कठिन कार्यो का समाधान मिलेगा। आपको अपने कार्य का पूरा फल प्राप्त होगा। धन निवेश करने के लिये दिन आज उचित है। परन्तु कानूनी मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक लाभ का रास्ता मुश्किल होगा। किसी उच्च व्यक्ति से मिलने के योग बन सकता है। करीबी दोस्तों से धोखा मिल सकता है ।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

5 of 10
number

अंक - 4, नाम अक्षर –D M T
मनोरंजन आपकी पसंद है, ज्यादा वक्त घूमने आदि में गुजरेगा। फेसबुक पर अपने मित्र से चैट करने में मन लगेगा। मित्रों के आलोचना से बचें वाद विवाद हो सकता है। मेहमानों व रिश्तेदारों के साथ व्यस्तता रह सकती है। पति पत्नी के साथ रिश्तों व संबंधों में ताजगी आयेगी। जुकाम हो सकता है। बच्चों से आदर व सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक –10, शुभ रंग – गोल्डन 

विज्ञापन

6 of 10
number

अंक- 5, नाम अक्षर – E H N X
आज दिन कठिनाईयों व चुनौतियों से भरा रहेगा। अपने व्यव्हार में नियंत्रण रखे। बेतुके खर्च से बचें। रूपये पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें। धन का नुकसान हो सकता है। आपका कोई फायदा उठा सकता है। अपने अनुभवों से प्रेरणा लेकर आप एक सुदृढ़ भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक -20, शुभ रंग - हरा

विज्ञापन

7 of 10
number

अंक- 6, नाम अक्षर-U V W
किसी प्रकार के बंन्धन का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। खर्च अधिक होगा परेशानी में मन और दिमाग और मन कन्फ्यूज रहेगा। ज्यादा मित्रों की सलाह पर विश्वास न करें। दिल की जगह दिमाग से फैसला लें। इस कारण आप अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं। किसी पार्टी, समारोह उत्सव आदि में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक 3 शुभ रंग– पीला

8 of 10
number

अंक - 7, नाम अक्षर – O Z
आज भूमि सम्बन्धी विवाद भाईयों के साथ में हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में विपरीत लिंग के हस्ताक्षेप से बचे। व्यक्तियों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार व कारोबार में आपके साथ कोई विश्वासघात या अनहोनी हो सकती है। अचानक कोई बुरी खबर मिल सकती है पति- पत्नी का साथ सकारात्मक बना रहेगा।
शुभ अंक -12, शुभ रंग-भूरा

9 of 10
number

अंक – 8, नाम अक्षर -F P
योजनायें पूर्ण होंगी। थोड़ा सा कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। बैंक से लोन लेने कहते है तो दिन उत्तम है आय और व्यापार में वृद्धि हो सकती है। माता को इन्फेक्शन हो सकता है। धन का आवागमन रहेगा। संतान के कैरियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें।
शुभ अंक -9, शुभ रंग –ऑरेंज ।

विज्ञापन

10 of 10
number

अंक – 9
आज कोई अनुचित बात न करें। लोग विरोधी हो सकते हैं। बाधाएं आएंगी लेकिन अन्त में आपको सफलता मिलेगी। मकान के मामलों का निपटारा हो सकता है। विद्यार्थियों को मुश्किलों का समाना करना पड सकता है। घरेलू जीवन व व्यवहारिक जीवन में कुछ बदलाव आयेगा। जीवनसाथी के साथ शाम रोमांटिक रहेगी।
शुभ अंक – 12 शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें