ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत साबित होगा। किसी व्यक्ति की मदद से उन्नति के दरवाजे खुलेंगे। अपने परिवार की जिम्मेदारी आपको ठीक से निभानी चाहिए। अपने जीवनसाथी का पूरा ध्यान रखें, नहीं तो संबंधो में तनाव रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं को सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए दिन उत्तम हैं, माता पिता से बात करें। आप सभी लोगों से समानता का व्यवहार करते है और आपके मन में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा। शाम के कार्यक्रम में अपने लाइफ पार्टनर को साथ ले जाएं और जीवन में रोमांच लाएं । शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लेमन
4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
अपने कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव रहेगा। आपके सहयोगी आप से प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर के प्रति अत्यधिक आकर्षण रहेगा। घरेलू समस्याएं आपको परेशान कर सकती है, जिनका आपको समाधान ढूढ़ना पड़ेगा। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आपका जीवनसाथी आपके व्यापारिक योजनाओं में साथ देगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। खान-पान को नियमित व व्यवस्थित रखें। आपके रुके हुए कार्य एक बार फिर से गति पकड़ेगे। माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। नया कार्य शुरू करें। अपने पार्टनर को सिनेमा व पिकनिक पर ले जा सकते है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X
आज आपके नए संबंध बन सकते है। आज आप खुशमिजाज एवं रोमांटिक मूड में रहेंगे। नौकरी में कार्यरत है, तो बॉस की डॉट-फटकार लग सकती है। आपको पेट दर्द की तकलीफ रहेगी। जीवनसाथी के प्रति सहनशीलता रहेगी और जीवनसाथी भरपूर सहयोग करेगा। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- U V W
आज आपका दिन परेशानी भरा रहेगा। स्किन की समस्या से परेशान रह सकते है। मन काम में नहीं लगेगा और गुस्सा आएगा। पुराने मित्र के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे आपको सुकून मिलेगा। शुभ अंक- 44
शुभ रंग- गुलाबी
8 of 10
number
- फोटो : number
अंक- 7
नाम अक्षर- O Z
आप अपने परिश्रम से सभी कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। बच्चों की तरफ से आप चिंतित रहेंगे। कोई अधूरा कार्य न छोड़ें अन्यथा आगे चलकर कठिनाईयों का सामना करना पड़़ सकता है। धर्म के प्रति आपके मन में पूर्ण श्रद्धा रहेगी, जिसका फल भी आपको मिलेगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला
9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- F P
आज का दिन खुशहाली से आरंभ होगा और विरोधी आपसे हार मान लेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और सामाजिक नियमों में रहकर मनोरंजन का आनंद लेंगे। आज के दिन महत्वपूर्ण परिवर्तन देखें जा सकते है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
अंक- 9
लोग आप को देखकर आकर्षित होंगे। आज आपके नए मित्र बनेंगे, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे। आज के दिन साझेदारी का कार्य ना करें। आज यात्रा हो सकती है, लेकिन विशेष फलदायी नहीं होगी। शुभ अंक- 13
शुभ रंग- पीला