फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 5 मार्च: गुरुवार को आपके इस शुभ रंग और लकी नंबर से बनेगी बात

Thu, 05 Mar 2020 09:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 5 March: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर - A I J Q Y
आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। आर्थिक संदर्भों में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें। आपके निवास या नौकरी में परिवर्तन के योग नजर आ रहे हैं। आज परिवार की तरफ भी आपको ध्यान देना चाहिए।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2 
नाम अक्षर - B K R
आज आपकी यात्रा फलदायक रहेगी। आज के दिन पदोन्नति मिल सकती है। आज आपको कुछ आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्याएं आ सकती हैं। मन कहीं शॉपिंग करने का कर सकता है। खर्चा ध्यान से करें।
शुभ अंक - 35
शुभ रंग -  कत्थई

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर - C G L S
आज के दिन आप नौकरी में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मन प्रेम को लेकर चंचल रहने वाला है। 
शुभ अंक - 21
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षर - D M T
आज आपका व्यक्तित्व किसी को आकर्षित कर सकता है। नवयुवकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पुराने मित्रों के साथ आज आप खूब एन्जॉय करेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी को स्थान ना दें।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
नाम अक्षर - E H N X
आज के दिन जहां तक संभव हो आप अपना धैर्य और संयम बनाए रखें। अनावश्यक क्रोध न करें। साथ ही साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखनें की आवश्कता है।
शुभ अंक -15
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक -6
नाम अक्षर- U V W
आज के दिन आपके लिए कोई अच्छी खबर आ सकती है। आप तनाव से उबर कर बाहर आ सकते है। जीवन के साथ संबंध में सुधार होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ संबंध होंगे। जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ है। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का गुलाबी

8 of 10
number
अंक -7
नाम अक्षर -O Z
पारिवारिक जीवन में कुछ समय के लिए आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जोश में आकर किसी को वचन न दें। किसी निकट व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांति से काम लें। अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कुछ अचानक घटनाएं घटित हो सकती हैं।
शुभ अंक -11
शुभ रंग- हल्का लाल

9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर - F P
खुशियों के पल आएंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। लव पार्टनर आप के मन की बात समझेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुकून रहेगा। ध्यान रहे ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके जीवनसाथी या प्रियतम को दु:ख पहुंचे।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
व्यापार में कानूनी अड़चने आ सकती हैं। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार के साथ सांस्कृतिक उत्सवों या फिल्म आदि देखने जा सकते हैं। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें साझा न करें। आज के दिन संभलकर कोई फैसला लें।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - गहरा नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें