फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 4 अप्रैल: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 04 Apr 2020 12:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 4 April: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+3=5 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
अपने समय का सही उपयोग करें। यदि विवाह योग्य हैं तो आज आपके लिये रिश्ते की बात चल सकती है। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराए नहीं, बल्कि बिना संकोच के कार्य करें। संतान से संबन्धित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।प्रियतम 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - बैगनी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
नाम अक्षर – B K R
व्यापार में कानूनी समस्या आ सकती है। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकांश समय आपका घर के लोगों के साथ बीतेगा। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभलकर फैसला लें।
शुभ अंक-  4
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। घर पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से सोशल मीडिया में मुलाकात होगी। रिश्तों में ताजगी आयेगी। घर पर बुजुर्गों का साथ मिलेगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दिन मस्ती से कटेगा। बॉस से बना कर रखें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
शत्रुओं से सावधान रहें। कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय होगी। बच्चे आपसे घूमने की जिद कर सकते हैं। फिजूल खर्चो से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – स्लेटी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
परिवार में अनबन हो सकती है। आपको धीरज के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बाधाएं तो आयेंगी लेकिन घबराना नहीं है। किसी भी प्रकार की गैर- जिम्मेदराना हरकत न करें। अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
भूमि, सम्पत्ति एवं जायदाद संबन्धी मामले को लेकर विवाद हो सकता है। आर्थिक परेशानी में कमी आयेगी। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी। संतान पर नजर रखने की आवश्यकता है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का गुलाबी

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे फिर भी इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। संगीत में आपकी रूचि रचनात्मक प्रतिभा के बल पर सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेगी।
शुभ अंक - 4
 शुभ रंग - लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
घर के लिए जरुरी साजो सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति सारे दायित्व पूरे करेंगे। उनके साथ कार्यक्रम बन सकता है। अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करें। दूसरों की सलाह पर काम न करें। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
प्रियतम के साथ फोन पर गपशप होंगी। इस समय परिवार को ज्यादा समय देंगे। व्यवसाय में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें