फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर का अंक ज्योतिष: जानें साल के अंतिम दिन का अपना लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 31 Dec 2019 11:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
numerology - फोटो : rohit jha
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक-1, 
नाम अक्षर –A I J  Q Y

व्यापार के लिए पैसों की व्यवस्था हो जायेगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों को बॉस के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी खास काम में लगे हैं, तो वह आज पूरा होगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से सावधान रहें। यदि प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी।
शुभ अंक -5, शुभ रंग – लाल।
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2,
नाम अक्षर–B K R 

धैर्य से काम लें। सेल में ज्यादा खरीदारी करेंगे। दिन अनुकूल है बाधाओं से छुटकारा मिलने की सम्भावना है। सेहत आज नरम रह सकती है। आंखों की तकलीफ डाक्टर के द्वार पर ले जा सकती है। मन विचलित रहेगा। आज किसी से बात करने के दौरान खूब सावधानी बरतें।
शुभ अंक-10, शुभ रंग- गोल्डन।

4 of 10
number
अंक - 3, 
नाम अक्षर –C G L S

धन को लेकर योजना बनाएंगे। अगर कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके खिलाफ साजिश कर रहा है, तो आज वह परास्त होगा। अचानक विदेश जाना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा।  बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की संम्भावना है। दोस्तों ने अगर उधार लिया है, तो धन वापस मिल सकता है।
शुभ अंक - 21, शुभ रंग – फिरोजी।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4, 
नाम अक्षर –D M T 

भूमि मकान से सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। आप योजना बनने में माहिर हैं। योजनाओं पर बड़े तरीके से काम करें। शारीरिक परेशानी के कारण मूड ऑफ रहेगा। किसी भी नये कार्य या निर्णय लेने से पहले सोच लें। बिना सोचे हुऐ कार्य आपको नुकसान दिला सकते हैं। नौकरी में ट्रांस्फर हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं।
शुभ अंक – 5, शुभ रंग – पीला।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5, 
नाम अक्षर –E H N X 

पिता का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। पड़ोसियों के कारण किसी प्रकार का झंझट उत्पन्न हो सकता है। अकेलापन महसूस करेंगे। सेल में शॉपिंग महंगी पड़ेगी। आज अनावश्यक खरीददारी होगी। विद्यार्थी के लिये खुशखबरी भरा दिन है। परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। विदेश भी जा सकते हैं।  
शुभ अंक – 6, शुभ रंग – हरा।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6,
नाम अक्षर-U V W

दिन भर उठापटक चलती रहेगी। पत्नी से बिन बात बहस हो सकती है। अपोजिट सेक्स के व्यक्ति सावधान रहें। किसी प्रकार के बड़े झमेले में फंसा सकते हैं। आलस्य के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा।  
शुभ अंक – 21, शुभ रंग– हरा।

8 of 10
number
अंक - 7, 
नाम अक्षर –O Z 

आलस्य महसूस कर सकते हैं। पीठ या कमर में दर्द सता सकता है। दिमाग में ख्याली पुलाव रहेंगें। आज आपको अहम निर्णय लेने में दिक्कतें आएंगी। धन के लाभ के योग बन रहे हैं। आज धन अर्जित करने का दिन है। नए विचारों और अपनी प्रतिभा से फायदा प्राप्त करें। शेयर आदि में गणना कर धन लगा सकते हैं। धार्मिक क्रिया कर्म में मन लगेगा।  
शुभ अंक - 15, शुभ रंग – नारंगी। 

9 of 10
number
अंक – 8, 
नाम अक्षर-F P

यदि नई नौकरी की तलाश है, तो आज सफलता मिल सकती है। नई योजना बनाएंगे और उस पर अमल करेंगें। प्रेमी के साथ खुशी के पल एक साथ गुजारेंगे। काफी समय से चली आ रही कानूनी अड़चनों का समाधान हो सकता है। नई सोच अपनाएं और पुरानी छोड़कर आगे बढ़ें।  
शुभ अंक – 3,  शुभ रंग – सफेद।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन बहुत अच्छा है। मानसिक और पारिवारिक तनाव काम होगा। प्रेमी के साथ मिल कर गपशप होगी। आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। कोई मित्र आज प्रेम का प्रपोजल दे सकता है। किसी संस्थान से अगर कर्ज लेना चाहते हैं, तो पेपर को ठीक से जांच लें।
शुभ अंक –19, शुभ रंग – वाईलेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें