फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 30 सितंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J  Q Y

आपका समय पारिवारिक समस्याओं के निवारण व समाधान में व्यतीत हो सकता है। नई साझेदारी गठबन्धन या सगाई आदि के योग बनेंगे। सुख -सम्पत्ति में बढ़ोत्तरी की संभावना है। खर्च में भी वृद्धि होगी।
शुभ अंक -20
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R 

व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी, तरक्की के अवसर पैदा होंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जा सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। भाइयों से मधुर संबंध रहेगा। 
शुभ अंक-14
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

मेहनत और परिश्रम से आप सफलता हासिल कर लेंगे। अगर आप तकनीक,मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि विषय को लेकर प्रयासरत हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक जीवन व प्रेम-संबंधों में तालमेल बनाना सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

मित्रों की सहायता से आर्थिक कार्य आसानी से बन जाएंगे। अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। आज का दिन संतोषकारी रहेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। पेट सम्बन्धी शिकायतें हो सकती हैं और बीमारी की भी आशंका है।  
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर – E H N X 

रोजगार संबंधी समस्या समाप्त होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। हो सकता है कि नौकरी-पेशा व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़े। शत्रु व विरोधी सक्रिय रहेंगे। शादी-विवाह एवं पार्टी समारोह में शरीक हो सकते हैं। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर-U V  W

आज आपको कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवसाय व काम पर अगर गम्भीरता से ध्यान देंगे, तो लाभ का रास्ता खुलेगा। प्रेमी से मिलना संभव होगा। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग– लेमन

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 

इंटरव्यू काल आ सकता है। व्यापार में की गई गलती या चूक का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य कई बार खराब हो सकता है। कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – नारंगी

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आज आपके लिए हल्की सी लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना हरकत आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे। परिवार में कलह हो सकता है। विवाद न बढ़ाएं। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आर्थिक क्षेत्र में शानदार उपलब्धि प्राप्त होगी। बातचीत व विवेक से आप अपना कोई भी हल निकाल ही लेंगे। दैनिक उपयोग की कोई भी वस्तु आप खरीद सकते हैं। प्रेम-प्रसंगों में अपमान एवं बदनामी मिल सकती है। 
शुभ अंक –25
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें